विद्युत सखियों को बांटे गए थर्मल प्रिंटर
उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन अन्तर्गत नवचयनित विद्युत सखियों को मुख्य विकास अधिकारी ने थर्मल प्रिन्टर का वितरण किया...
चित्रकूट। उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन अन्तर्गत नवचयनित विद्युत सखियों को मुख्य विकास अधिकारी ने थर्मल प्रिन्टर का वितरण किया। इस मौके पर उपायुक्त स्वतः रोजगार, जिला मिशन प्रबन्धक उपस्थित रहें। वर्तमान में जनपद में 40 विद्युत सखियों द्वारा विद्युत बिल कलेक्शन का कार्य किया जा रहा है। जिससे ग्राम स्तर पर उपभोक्ता को बिल जमा करने में सुविधा मिल रही है। वहीं विद्युत सखी के रूप में समूह की दीदी की भी एक पहचान बन रही है और आय अर्जित कर अपने परिवार का सहयोग कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
