ग्राम पंचायतों में खुलेंगे सिलाई केंद्र, स्वास्थ्य और शिक्षा के सुदृढ़ीकरण पर रहेगा विशेष फोकस

कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम पुलकित गर्ग की अध्यक्षता में जिला खनिज न्यास निधि के अंतर्गत शासी परिषद एवं प्रबंध समिति की महत्वपूर्ण...

Feb 27, 2026 - 09:06
Feb 27, 2026 - 09:06
 0  9
ग्राम पंचायतों में खुलेंगे सिलाई केंद्र, स्वास्थ्य और शिक्षा के सुदृढ़ीकरण पर रहेगा विशेष फोकस

डीएम ने की बैठक, दिए निर्देश

चित्रकूट। कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम पुलकित गर्ग की अध्यक्षता में जिला खनिज न्यास निधि के अंतर्गत शासी परिषद एवं प्रबंध समिति की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। इस दौरान जिले के विकास विशेषकर माइनिंग प्रभावित क्षेत्रों में जनहितकारी योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर क्रियान्वित करने के निर्देश दिए गए।

तहसील कर्वी अंतर्गत भरतकुप कर्वी रोड पर शिवरामपुर चौकी के पास व तहसील राजापुर के अंतर्गत यमुनापुर के पास स्थापित चेक गेट्स व एक मिनी कमान सेंटर के संचालन के लिए वार्षिक अनुरक्षण कार्य पर चर्चा की गई। शिवरामपुर कर्वी यमुना पुल के पास राजापुर के वार्षिक अनुरक्षण व उपयोग हो रही बिजली बिल का भुगतान कार्य, डीएमएफ लेखों का ऑडिट कराकर ऑडिट रिपोर्ट तैयार करने के लिए कुल धनराशि मय जीएसटी 52,805 का भुगतान जिला खनिज फाउंडेशन न्यास निधि से कराए जाने के संबंध में निर्देश दिए गए। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक के उपकरण मांग पत्र द्वारा प्रस्तुत चिकित्सालय में अस्थि रोग सर्जरी एवं नेत्र सर्जरी रोग उपयोगार्थ उपकरण उपलब्ध कराए जाने का प्रस्ताव पर सहमति बनी। ग्राम पंचायतो के खुलेगें सिलाई केन्द्र। स्वास्थ्य और शिक्षा के सुदृढ़ीकरण पर विशेष फोकस रहेगा। माइनिंग ऑफिसर को निर्देशित किया गया कि स्वास्थ्य समस्याओं के निदान के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी से समन्वय स्थापित करें। डीएम ने कहा कि श्रम विभाग के सहयोग से माइनिंग क्षेत्र में कार्यरत सभी मजदूरों का अनिवार्य रूप से पंजीकरण कराया जाए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डीपी पाल, अपर जिलाधिकारी चन्द्र शेखर, माइनिंग ऑफिसर रणवीर सिंह सहित समिति के सदस्य एवं संबंधित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0