26 पीड़ितो के वापस कराए गए 15 लाख 10 हजार 470 रुपये

बढ़ते साइबर अपराध को रोकने व आमजन को इससे राहत दिलाने के उद्देश्य के तहत चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह...

Mar 17, 2026 - 10:24
Mar 17, 2026 - 10:24
 0  4
26 पीड़ितो के वापस कराए गए 15 लाख 10 हजार 470 रुपये
अरुण कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक, चित्रकूट

चित्रकूट। बढ़ते साइबर अपराध को रोकने व आमजन को इससे राहत दिलाने के उद्देश्य के तहत चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में साइबर अपराध पीड़ितों को राहत दिलाने के लिए किये जा रहे प्रयासों के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सत्यपाल सिंह के पर्यवेक्षण में साइबर सेल प्रभारी, निरीक्षक विनोद कुमार राय तथा उनकी टीम द्वारा लगातार सार्थक प्रयास करते हुये 26 साइबर अपराध पीड़ित व्यक्तियों के कुल 15 लाख 10 हजार 470 रुपये उनके खातों में वापस कराये गये हैं। बताया गया कि साइबर अपराध से पीडित 26 व्यक्तियों के साथ एपीके फाइल से फ्राड, शेयर इन्वेस्टमेन्ट व खरीददारी की फर्जी साइटो के नाम पर 15 लाख 10 हजार 470 रुपये की ठगी की गयी थी। जिनके द्वारा साइबर सेल चित्रकूट में शिकायत की गयी थी। साइबर सेल में नियुक्त साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार राय, आरक्षी सर्वेश कुमार, प्रशांत कुमार द्वारा अथक प्रयास करके रुपए वापस कराए हैं। उन्होंने लोगों से अपील किया कि किसी भी प्रकार का साइबर फ्राड होने पर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर तुरंत कॉल करें। पोर्टल पर कम्पलेंट रजिस्टर के साथ ही थाना के साइबर हेल्प डेस्क जनपदीय साइबर सेल को तत्काल सूचना दें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0