धर्मनगरी में धर्माचार्य अखिलेश्वर दास का हुआ स्वागत
विश्व हिन्दू परिषद के केन्द्रीय धर्माचार्य एवं महामंडलेश्वर अखिलेश्वर दास महाराज के चित्रकूट आगमन पर राष्ट्रीय रामायण मेला आयोजन समिति में उत्साह का माहौल रहा...
चित्रकूट। विश्व हिन्दू परिषद के केन्द्रीय धर्माचार्य एवं महामंडलेश्वर अखिलेश्वर दास महाराज के चित्रकूट आगमन पर राष्ट्रीय रामायण मेला आयोजन समिति में उत्साह का माहौल रहा। राष्ट्रीय रामायण मेले के कार्यकारी अध्यक्ष प्रशांत करवरिया और महामंत्री करुणा शंकर द्विवेदी ने महाराज का पुष्पमाला एवं अंगवस्त्र भेंटकर स्वागत किया और उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर भाजपा के युवा समाजसेवी एवं केन्द्रीय हिन्दू वाहिनी के राष्ट्रीय संगठन मंत्री जितेन्द्र कुमार त्रिपाठी मौजूद रहे।बराष्ट्रीय रामायण मेले के कार्यकारी अध्यक्ष ने धर्माचार्य को राष्ट्रीय रामायण मेले में पधारने का विधिवत निमंत्रण दिया। निमंत्रण स्वीकार करते हुए महामंडलेश्वर अखिलेश्वर दास महाराज ने कहा कि रामायण मेला सनातन संस्कृति, मर्यादा और रामचरित के प्रचार प्रसार का सशक्त माध्यम है। उन्होंने आयोजकों को मेले को दिव्य और भव्य रूप से संपन्न कराने के लिए शुभकामनाएं दीं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
