हाइड्रो इलेक्ट्रिक इंप्लाइज यूनियन उत्तर प्रदेश इंटक का प्रांतीय 81 वाँ वार्षिक सम्मेलन में चित्रकूट के रामलाल पाल बने प्रांतीय उपाध्यक्ष
हाइड्रो इलैक्ट्रिक इंप्लाइज यूनियन का प्रांतीय वार्षिक सम्मेलन सोमवार को शहर के सीतापुर में हुआ...

चित्रकूट। हाइड्रो इलैक्ट्रिक इंप्लाइज यूनियन का प्रांतीय वार्षिक सम्मेलन सोमवार को शहर के सीतापुर में हुआ। इसमें प्रदेश भर के बिजली मजदूर कर्मचारी शामिल हुए।
शहर के मंदाकिनी भवन में आयोजित सम्मेलन का पदाधिकारियों के साथ जिले के पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने मां सरस्वती का पूजन कर शुभारंभ किया। इंटक यूनियन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशोक सिंह ने कहा कि आज निजीकरण व संविदा से नियमित डयूटी करने वाले कर्मचारी व उनके परिवार का भरण पोषण भी मुश्किल से हो रहा है। दिन रात खतरे से खेलने वाले कर्मचारियों की मांगे जायज हैं। पूरे प्रदेश खासकर यूपी में कर्मचारियों को अधिक सुविधाएं व सुरक्षा दिलाना जरुरी है। संगठन की एकता से ही सभी का विकास होगा। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि बिजली आज सभी की जरुरत है। रोटी कपड़ा मकान की तरह बिजली भी आमजन समेत सभी के जरुरी है। इसके लिए कर्मचारी सदैव खतरे के बीच ही काम करते हैं। इन्हें सारी सुविधाएं मिलनी चाहिए। सुरक्षा का जहां तक मामला है जहां भी सूचना मिलती है वहां पुलिस बिजली कर्मचारियों की मदद करती है। संघ के चुनाव में रामनिवास त्यागी अध्यक्ष, विपिन प्रकाश वर्मा प्रमुख महामंत्री, रामलाल पाल, हरदेवनारायण तिवारी, अमितेश अग्रवाल, अशोक कुमार मित्तल उपाध्यक्ष, आनंद कुमार पाल, धुव राम यादव, संजीव कुमार तिवारी, राम अवतार पाल महामंत्री, हरि बहादुर सक्सेना, रंजन कुमार सक्सेना, सैयद मुनव्वर अली, सुरेश कुमार वर्मा वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अमन सक्सेना संगठन मंत्री, महफूज खान कोषाध्यक्ष, राकेश पाल दक्षिणांचल अध्यक्ष, आनंद कुमार महामंत्री चुने गए।
What's Your Reaction?






