दीपोत्सव में एक लाख 21 हजार दीपो से जगमग हुआ रामघाट

डीएम पुलकित गर्ग, एसपी अरुण कुमार सिंह, पूर्व सांसद भैरो प्रसाद मिश्रा, आरके सिंह पटेल, पूर्व मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय...

Nov 3, 2025 - 10:36
Nov 3, 2025 - 10:37
 0  4
दीपोत्सव में एक लाख 21 हजार दीपो से जगमग हुआ रामघाट

डीएम, एसपी समेत जनप्रतिनिधि हुए शामिल

चित्रकूट। डीएम पुलकित गर्ग, एसपी अरुण कुमार सिंह, पूर्व सांसद भैरो प्रसाद मिश्रा, आरके सिंह पटेल, पूर्व मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, डीसीबी अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, नगर पालिका परिषद कर्वी अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश खरे की उपस्थिति में देव दीपावली कार्यक्रम रामघाट, मंदाकिनी तट पर दीपोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डीएम ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। पूरे रामघाट क्षेत्र में 1 लाख 21 हजार दीपों की ज्योति से मनोहारी दृश्य उत्पन्न हुआ। रामघाट पर ही जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक व अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा आतिशबाजी भी की गई।

डीएम ने उपस्थित श्रद्धालुओं को देव दीपावली की शुभकामनाएँ दीं। सभी को स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि देव दीपावली का पर्व आध्यात्मिकता, प्रकाश और सद्भाव का संदेश देता है। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित एवं राजस्व उमेश चंद्र निगम, न्यायिक एडीएम अरुण कुमार, एडीएम नमामि गंगे स्वप्निल कुमार यादव, भाजपा नेत्री रंजन उपाध्याय सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0