मेरा गांव मेरा विद्यालय अभियान के तहत हुआ कार्यक्रम

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मेरा गांव मेरा विद्यालय अभियान के अंतर्गत पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय कछार पुरवा में स्कूली...

Feb 26, 2026 - 10:11
Feb 26, 2026 - 10:11
 0  4
मेरा गांव मेरा विद्यालय अभियान के तहत हुआ कार्यक्रम

विद्यालय को अपना मानेंगे तभी होगा शिक्षा का विकास : डॉ. प्रभाकर सिंह 

चित्रकूट। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मेरा गांव मेरा विद्यालय अभियान के अंतर्गत पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय कछार पुरवा में स्कूली बच्चों एवं अभिभावकों के साथ जागरूकता एवं सहभागिता कार्यक्रम किया गया। जिसका उद्देश्य विद्यालय और गांव के मध्य सशक्त समन्वय स्थापित करना, शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ाना तथा सामुदायिक जिम्मेदारी को प्रोत्साहित करना रहा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. प्रभाकर सिंह, विकास पथ सेवा संस्थान उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि शंकर प्रसाद यादव तथा कार्यक्रम संयोजक विद्यासागर सिंह ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. प्रभाकर सिंह ने  कहा कि यह हमारे अपने गांव का विद्यालय है। इसकी एक-एक चीज सबकी है, इस गांव की है। इसलिए इसे सहेज कर रखना है। समाजसेवी शंकर प्रसाद यादव ने कहा कि गांव का विद्यालय ही गांव के विकास की आधारशिला है। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने और विद्यालय की गतिविधियों में सहयोग करने का आग्रह किया। कार्यक्रम संयोजक विद्यासागर सिंह ने अभियान की रूपरेखा प्रस्तुत की। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। शिक्षा के महत्व पर अपने विचार रखे। इस मौके पर सुशील पांडेय, दीपा देवी, रंजन चंदेल, सोनू गौतम, गीतांजलि सिंह, प्रियंका द्विवेदी, सियाराम सिंह, विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष नरेन्द्र प्रसाद आदि मौजूद रहे। अंत में सभी ने विद्यालय को स्वच्छ, सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का केंद्र बनाए रखने का सामूहिक संकल्प लिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0