पुलिस लाइन में किया गया पौधरोपण

वामा सारथी उप्र पुलिस फैमिली वैलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह की धर्मपत्नी...

Jul 21, 2025 - 13:46
Jul 21, 2025 - 13:48
 0  1
पुलिस लाइन में किया गया पौधरोपण

संजीवनी के रूप में आक्सीजन देते हैं वृक्ष : सीमा सिंह

चित्रकूट। वामा सारथी उप्र पुलिस फैमिली वैलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह की धर्मपत्नी अध्यक्ष वामा सारथी सीमा सिंह ने क्षेत्राधिकारी मऊ यामीन अहमद की धर्मपत्नी सदस्य वामा सारथी जोहरा जमाल की उपस्थिति में रिजर्व पुलिस लाइन्स में वृक्षारोपण किया। महिला पुलिसकर्मियों व पुलिस परिवारीजनों को बताया कि वृक्षारोपण केवल एक पेड़ लगाने का कार्य नही हैं बल्कि यह जीवन को संवारने और पर्यावरण को बचाने का कार्य करता है। यदि सभी मिलकर बहुत पड़े पैमाने पर वृक्षारोपण करते है तो भावी पीढ़ी को दिया जाने वाला यह सबसे अनमोल उपहार होगा। पेड़ संजीवनी के रूप में ऑक्सीजन प्रदान करते हैं। हर एक पौधा एक जीवन की तरह होता है। जिसे लगाकर उसका पालन पोषण करना नैतिक दायित्व है। उन्होंने सभी पुलिस कर्मियों से आह्वान किया कि लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल सुनिश्चित करें। ताकि ये वृक्ष बनकर आने वाले समय में जनपद को हरित व स्वच्छ बनाए रखें। इस दौरान प्रभारी प्रतिसार निरीक्षक राकेश कुमार समाधिया, आरक्षी अजय वर्मा सहित न्यायालय सुरक्षा व अभियोजन में नियुक्त महिला आरक्षी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0