प्रशिक्षत किए जाएंगें पार्टी कार्यकर्ता : प्रकाश पाल
पं दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान की कानपुर बुन्देलखण्ड क्षेत्र का प्रशिक्षण अभियान की तैयारी बैठक...
तैयारियों को लेकर हुई बैठक
चित्रकूट। पं दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान की कानपुर बुन्देलखण्ड क्षेत्र का प्रशिक्षण अभियान की तैयारी बैठक भाजपा जिलाध्यक्ष महेन्द्र कोटार्य की अध्यक्षता व कानपुर बुन्देलखण्ड क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुई।
क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी द्वारा समय-समय पर कार्यकर्ताओ को प्रशिक्षित करने का काम किया जाता है। जिसमें पार्टी के इतिहास व कार्य पद्धति को बताया जाता है। इसके लिए आगामी 28 फरवरी को कानपुर बुन्देलखण्ड क्षेत्र के सभी जिलों के लगभग 400 पार्टी पदाधिकारियों को प्रशिक्षित किया जायेगा। संगठन में जो भी नये कार्यकर्ता आते हैं उनको पार्टी की पद्धति का पता नहीं होता ऐसे प्रशिक्षण से पार्टी के नये और पुराने कार्यकर्ताओं में समांजस होता है।
क्षेत्रीय महामंत्री रामकिशोर शाहू ने प्रशिक्षण में सभी व्यवस्थाओं के प्रमुख बनाए जायेंगे जो समय से पहुंच कर अपनी व्यवस्था का निर्वहन करेंगे। जिलाध्यक्ष ने कहा कि जनपद के पदाधिकारियों की सामूहिक जिम्मेदारी है कि प्रशिक्षण को सफल बनायें। बैठक में जिला प्रभारी अनिल यादव, क्षेत्रीय मंत्री सुनील तिवारी, पूर्व सांसद भैरों प्रसाद मिश्र, आरके पटेल, पूर्व मंत्री चन्द्रिका प्रसाद उपाध्याय, पूर्व विधायक आनंद शुक्ला, जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव, पूर्व जिलाध्यक्ष चन्द्र प्रकाश खरे, दिनेश तिवारी, राजीव त्रिपाठी, राघवेन्द्र सिंह, मुन्ना करवरिया, अश्विनी अवस्थी, हीरो मिश्रा, मनोज तिवारी, शिवाकांत पांडेय, बाबूलाल पटेल, दिव्या त्रिपाठी, राजेश्वरी द्विवेदी, संजय पांडेय, प्रेमलाल बाल्मीकि आदि मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
