परख राष्ट्रीय सर्वेक्षण शिक्षा व्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण दर्पण के समान : बीके शर्मा

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान शिवरामपुर में परख राष्ट्रीय सर्वेक्षण के परिणामों को विभिन्न हितधारकों के साथ साझा करने के लिए...

Mar 18, 2026 - 10:36
Mar 18, 2026 - 10:37
 0  29
परख राष्ट्रीय सर्वेक्षण शिक्षा व्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण दर्पण के समान : बीके शर्मा
परख राष्ट्रीय सर्वेक्षण के परिणामों पर कार्यशाला का हुआ समापन
चित्रकूट। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान शिवरामपुर में परख राष्ट्रीय सर्वेक्षण के परिणामों को विभिन्न हितधारकों के साथ साझा करने के लिए आयोजित दो दिवसीय जनपद स्तरीय कार्यशाला का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यशाला में जनपद के शिक्षा विभाग से जुड़े विभिन्न हितधारकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

कार्यशाला में जिला विद्यालय निरीक्षक, बेसिक शिक्षा अधिकारी, खण्ड शिक्षा अधिकारी, डायट संकाय सदस्य तथा बेसिक एवं माध्यमिक विद्यालयों के प्रमुखों ने प्रतिभाग करते हुए परख राष्ट्रीय सर्वेक्षण के परिणामों का गहन विश्लेषण किया। कार्यक्रम का समन्वय संदर्भदाता प्रवक्ता सौरभ चन्द्र सविता, परख प्रभारी, प्रवक्ता हेम सिंह तथा एआरपी मनोज शुक्ला द्वारा प्रतिभागियों को सर्वेक्षण के प्रमुख निष्कर्षों, विद्यार्थियों के विषयवार अधिगम स्तर, अधिगम अंतराल तथा शिक्षण अधिगम प्रक्रियाओं में अपेक्षित सुधार के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। संवादात्मक सत्रों के माध्यम से प्रतिभागियों ने विद्यालय स्तर पर प्रभावी शैक्षिक हस्तक्षेप नवाचारपूर्ण शिक्षण विधियों तथा विद्यार्थियों के अधिगम स्तर में सुधार के लिए विभिन्न सुझाव साझा किए।
 

कार्यशाला के समापन अवसर पर डायट प्राचार्य बीके शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि परख राष्ट्रीय सर्वेक्षण शिक्षा व्यवस्था के लिए एक महत्वपूर्ण दर्पण के समान है जो विद्यार्थियों के वास्तविक अधिगम स्तर को समझने और शिक्षण प्रक्रियाओं में आवश्यक सुधार करने का अवसर प्रदान करता है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों से अपेक्षा की है कि कार्यशाला में प्राप्त निष्कर्षों एवं सुझावों को विद्यालय स्तर पर प्रभावी रूप से लागू करते हुए विद्यार्थियों की शैक्षिक उपलब्धियों को बेहतर बनाने की दिशा में सार्थक प्रयास करें। कार्यशाला के अंत में प्रतिभागियों ने परिणामों को बेहतर बनाने का संकल्प लिया। तत्पश्चात कार्यक्रम का समापन किया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0