महाशिवरात्रि पर्व पर हर-हर महादेव के जयकारो से गुंजायमान हुई धर्मनगरी

महाशिवरात्रि पर्व पर भगवान राम की तपोभूमि में सुबह से लेकर शाम तक हर हर महादेव के जयकारे लगते रहे। रामघाट...

महाशिवरात्रि पर्व पर हर-हर महादेव के जयकारो से गुंजायमान हुई धर्मनगरी

चित्रकूट। महाशिवरात्रि पर्व पर भगवान राम की तपोभूमि में सुबह से लेकर शाम तक हर हर महादेव के जयकारे लगते रहे। रामघाट स्थित मत्तगजेंद् नाथ मंदिर सहित सभी शिव मंदिरों में बड़ी संख्या में भक्तों ने पूरे विधि विधान के साथ जलाभिषेक किया। हर तरफ बोल हर-हर महादेव व बम-बोल बम की गूंज सुनाई दे रही थी। प्रयागराज में महाकुंभ के चलते देश के कई प्रदेशों से श्रद्धालु मां मंदाकिनी में डुबकी लगाने आए हैं। जिनमें गजब का उत्साह देखते ही बनता था। महाशिवरात्रि पर्व में बुधवार को भोर से ही धर्मनगरी स्थित मत्तगजेंद्र नाथ मंदिर में जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालु तीन लाइन में खड़े हो गए। 

इसी तरह पहाड़ी कस्बा के पालेश्ववर नाथ मंदिर में भी भक्तों ने हाथों में पूजा की थाली लेकर मंदिर पहुंचे और शिवलिंग पर फूल, बेर, धतूर, दूध, जौ की बाली, बेलपत्र, शमी, शहद, चंदन, अबीर, नारियल आदि पूजन सामाग्री के साथ जलाभिषेक किया। मंदिर परिसर में कई दिनों से मेला भी चल रहा है। जिससे आसपास गांव के ग्रामीणों की भीड़ बनी रहती है। भरतकूप क्षेत्र स्थित मड़फा मंदिर में भी महाशिवरात्रि पर्व श्रद्धालु पहुंचे और पूरे विधान के साथ भगवान भोलेनाथ की पूजा की। मंदिर में भजन कीर्तन कार्यक्रम का भी आयोजन हुआ।

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0