क्षय रोगियों को बांटी गई पोषण पोटली
मुख्यमंत्री के निर्देशो के कम में बुधवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में पिछडा वर्ग कल्याण अधिकारी रजनीश पांडेय...
चित्रकूट। मुख्यमंत्री के निर्देशो के कम में बुधवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में पिछडा वर्ग कल्याण अधिकारी रजनीश पांडेय, एलडीएम प्रभात कुमार मेहता एंव विनय सिंह मण्डी सचिव द्वारा टीवी मुक्त भारत अभियान के अन्तर्गत 2-2 क्षय रोगियों को पोषण पोटली वितरित कर निष्क्षय मित्र बनने के अभियान को सफल बनाये जाने में सहयोग प्रदान किया गया।
इस अवसर पर सीएमओ डा महेन्द्र कुमार त्रिपाठी ने क्षय रोगियो को पोषण पोटली वितरित कर टीवी मुक्त भारत अभियान को सफल बनाये जाने के लिए टीवी मुक्त भारत ऐप डाउनलोड कर निष्क्षय मित्र बनने को जनमानस एंव जनपद के समस्त समाजसेवी, अधिकारियो एंव कर्मचारियो से अपील की गयी। इस मौके पर अपर सीएमओ डा संतोष कुमार, जिला क्षयरोग अधिकारी डा अरुण पटेल, ज्ञानचन्द्र शुक्ला डीपीसी, शैलेन्द्र निगम एसटीएस आदि मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
