मध्यस्थता अभियान एवं विशेष लोक अदालत को लेकर हुई बैठक

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष शेषमणि शुक्ला के निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव इला चौधरी ने सोमवार को...

Jun 9, 2026 - 11:06
Jun 9, 2026 - 11:06
 0  3
मध्यस्थता अभियान एवं विशेष लोक अदालत को लेकर हुई बैठक

चित्रकूट। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष शेषमणि शुक्ला के निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव इला चौधरी ने सोमवार को राष्ट्र के प्रति मध्यस्थता अभियान 2.0 एवं सर्वोच्च न्यायालय नई दिल्ली के निर्देश के अनुक्रम में सम्पूर्ण भारत वर्ष में समाधान समारोह 2026 के अन्तर्गत 21, 22 एवं 23 अगस्त को विशेष लोक अदालत के सफल आयोजन के लिए मध्यस्थता केन्द्र में कार्यरत अधिवक्ता मध्यस्थगणों की बैठक आहूत की गयी।

बैठक में राष्ट्र के प्रति मध्यस्थता अभियान 2.0  के अन्तर्गत अब तक कुल 1164 पत्रावलियां मध्यस्थता केन्द्र में विभिन्न न्यायालयों से सन्दर्भित की गयी है। जिनमें 95 पत्रावलियों में सुलह समझौते के आधार पर मध्यस्थता सफल एवं 943 विफल रही है। बैठक में अधिवक्ता मध्यस्थगणों से कार्य करने में आ रही असुविधाओं के बारे में जानकारी ली। जिसमें अधिवक्ता मध्यस्थगणों ने अवगत कराया कि अधिकांश सन्दर्भित पत्रावलियों में पक्षकारों का सम्पर्क सूत्र नहीं रहता। जिस कारण पक्षकारों से त्वरित रूप से सीधे सम्पर्क नहीं हो पाता तथा पक्षकारों को निर्गत नोटिस समय से वापस नहीं आ पाती हैं। तामील कराने में असुविधा होती है। इन समस्याओं के बावत सम्बन्धित न्यायालय व पुलिस विभाग से सम्पर्क कर समस्याओं को दूर करने का आश्वासन दिया गया। अधिवक्ता मध्यस्थगणों को मध्यस्थता अभियान को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक सन्दर्भित वादों में पक्षकारों के मध्य सुलह वार्ता कराकर पत्रावलियों को समझौता के आधार पर निस्तारित कराने के लिए निर्देशित किया गया।

इसके अलावा सचिव ने अवगत कराया कि सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश के अनुक्रम में देश में समाधान समारोह 2026 के अन्तर्गत विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जायेगा। समारोह में सुलह समझौते के लिए प्रयास करने वाली बैठकों का आयोजन राज्य, जिला, तहसील एवं उच्च न्यायालय स्तर के विधिक सेवा प्राधिकरणों के मध्यस्थता केन्द्रों में किया जायेगा। विशेष लोक अदालत में जनपद से सम्बन्धित अब तक एक पत्रावली उच्चतम न्यायलय में नियत है। जिसमें सम्बन्धित पक्षकारों को नोटिस का तामीला कराकर तीन बैठकें सुलह समझौता को नियत की गयी है। पत्रावली में सुलह समझौते के आधार पर निस्तारित कराने का प्रयास किया जा रहा है। इस अवसर पर चुनकूराम, चुन्नीलाल, अखिलेश ओझा, शिवनरेश, भोलाशंकर, राहुल शर्मा, अभिलाष आदि मध्यस्थ अधिवक्ता मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0