होम्योपैथिक शिविर में सैकड़ों लोगों का हुआ उपचार
जनपद में बढ़ते तापमान और लू के प्रकोप के दृष्टिगत बुधवार को विभिन्न तहसील परिसरों एवं बाल सुधार गृह में निःशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविरों...
चित्रकूट। जनपद में बढ़ते तापमान और लू के प्रकोप के दृष्टिगत बुधवार को विभिन्न तहसील परिसरों एवं बाल सुधार गृह में निःशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविरों का आयोजन किया गया। जिनमें चिकित्सकों ने लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निःशुल्क दवाएं वितरित की।
तहसील परिसर कर्वी, मानिकपुर, राजापुर तथा राजकीय सम्प्रेक्षण गृह कर्वी में आयोजित होम्योपैथिक चिकित्सा शिविरों में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर स्वास्थ्य लाभ लिया। कर्वी तहसील परिसर में उपजिलाधिकारी अजय कुमार यादव ने शिविर का शुभारंभ किया। यहां तहसील स्टाफ, अधिवक्ताओं एवं आमजन सहित कुल 209 लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया। इसी प्रकार राजकीय सम्प्रेक्षण गृह कर्वी में किशोरों एवं स्टाफ सहित 57 लोगों का परीक्षण कर दवा वितरित की गई। इसके अलावा तहसील परिसर मानिकपुर में आयोजित शिविर में 156 लोगों का परीक्षण किया गया। वहीं तहसील परिसर राजापुर में 194 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाएं वितरित की गईं। जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी डॉ दिलीप सिंह ने बताया कि इन शिविरों में स्वास्थ्य परीक्षण कराने वाले लोगों को भीषण गर्मी के दृष्टिगत लू से बचाव के उपाय बताते हुए अधिक से अधिक पानी पीने, धूप में निकलने से बचने और हल्के कपड़े पहनने की सलाह दी गई। बताया गया कि समय रहते सावधानी बरतने से लू के प्रभाव से बचा जा सकता है। बताया कि 30 अप्रैल गुरुवार को मऊ तहसील परिसर एवं तीन मई रविवार को रिजर्व पुलिस लाइन में निःशुल्क होम्योपैथिक शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविरों में डॉ मुकेश कुमार पांडेय, डॉ करिश्मा कौशल श्रीवास्तव, डॉ शैलेन्द्र सिंह, डॉ प्रभू सिंह, डॉ शकुंतला, डॉ कुसमेंद सिंह, डॉ राजेश कुमार पांडेय, डॉ शशी केशरवानी, डीपीएम आयुष शिवम शुक्ला, फार्मासिस्ट बद्री प्रसाद, अजय सिंह, लालचंद्र, विकास कुमार, आलोक कुमार पांडेय, रामेंद्र कुमार, अंकिता नायक, अनुज सिंह व शिवशंकर ने अपनी सेवाएं दीं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
