सहायक आयुक्त के नेतृत्व मेें खाद्य टीम ने भरे सैम्पल

सहायक आयुक्त (खाद्य) शशांक त्रिपाठी के नेतृत्व मेें होली पर्व विशेष अभियान अन्तर्गत मंगलवार को जनपद में खाद्य सुरक्षा...

Feb 25, 2026 - 11:23
Feb 25, 2026 - 11:24
 0  11
सहायक आयुक्त के नेतृत्व मेें खाद्य टीम ने भरे सैम्पल

नष्ट कराया 50 किग्रा खोवा

चित्रकूट। सहायक आयुक्त (खाद्य) शशांक त्रिपाठी के नेतृत्व मेें होली पर्व विशेष अभियान अन्तर्गत मंगलवार को जनपद में खाद्य सुरक्षा विगाग की टीम ने पांच नमूने जाँच के लिए संग्रहित किये। 50 किग्रा मावा अनुमानित मूल्य 12 हजार 500 अस्वास्थ्यकर अवस्था में पाये जाने पर मौके पर ही नष्ट कराया गया। बताया गया कि कर्वी स्थित खोवा मण्डी पर मुन्ना लाल पुत्र गंगा प्रसाद से खोवा का नमूना लिया गया। 20 किग्रा खोवा अस्वास्थ्यकर पाये जाने पर नष्ट कराया गया। इसी प्रकार बालेश्वर प्रसाद पुत्र रामपाल से खोवा का नमूना संग्रहित किया। 30 किग्रा मावा नष्ट कराया गया। इसी क्रम में पहाड़ी स्थित खाद्य प्रतिष्ठान शंकर डेयरी प्रो राकेश कुमार से मिश्रित दूध का नमूना लिया गया। खाद्य प्रतिष्ठान मे उत्कर्ष स्वीट डेयरी एण्ड बेकरी से पनीर का सैम्पल संग्रहित किया गया। भौरी स्थित जयराम पुत्र रामप्रसाद से पनीर का नमूना एकत्र किया गया।

होली पर्व के दृष्टिगत विभिन्न किराना स्टोर, दूध डेयरी, मिष्ठान भण्डार, रेस्टोरेण्ट स्थान कर्वी से बांदा रोड, रामघाट रोड व रामघाट में एफएसडब्लू द्वारा ढाबों, रेस्टोरेण्ट, स्ट्रीट फूड के संचालकों के द्वारा विक्रय किये जा रहे खाद्य पदार्थों लड्डू 6, पनीर 2, पेड़ा 10, बर्फी 8, छेना 5, खोया 1, मैदा 1, बेसन 1, धनिया 1, मिर्च 1, हल्दी 1. बेसन 1 कुल 38 नमूने का खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के अन्तर्गत मौके पर जाँच कर पायी गयी कमियों के प्रति जागरूक किया गया। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी रत्नाकर सिंह, विनय कुमार मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0