वीवीपैट एवं वेयर हाउस का हुआ वाह्य निरीक्षण
डीएम शिवशरणप्पा जीएन, एडीएम नमामि गंगे वंदिता श्रीवास्तव, अपना दल एस के पूर्व अध्यक्ष रामसिया पटेल...

चित्रकूट। डीएम शिवशरणप्पा जीएन, एडीएम नमामि गंगे वंदिता श्रीवास्तव, अपना दल एस के पूर्व अध्यक्ष रामसिया पटेल, जिलाध्यक्ष अपना दल हेमराज सिंह पटेल, बहुजन समाज पार्टी नगर अध्यक्ष प्रिंस कुशवाहा, आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष संतोषी लाल शुक्ला, आप नगर अध्यक्ष प्रमोद कुमार सोनी, नगर अध्यक्ष भाजपा रवि गुप्ता, कांग्रेस जिलाध्यक्ष कुशाल सिंह पटेल, सपा लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष अमर पटेल की उपस्थिति में गुरुवार को वीवीपैट एवं वेयर हाउस का मासिक बाह्य आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने वीवीपैट एवं ईवीएम की सुरक्षा में लगे सुरक्षा कर्मियों को निर्देशित किया कि मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करें। उन्होंने ईवीएम और वीवीपैट की सुरक्षा की दृष्टि से लगे सीसीटीवी कैमरे का भी निरीक्षण किया। कहा कि कैमरा लगातार संचालित रहने चाहिए। अगर कोई समस्या आती है तो तुरंत अवगत कराए।
What's Your Reaction?






