डॉ बीके जैन को सलामी एवं गार्ड ऑफ आनर के साथ दी गई अंतिम विदाई
संत रणछोड़ दास महाराज द्वारा स्थापित सदगुरू सेवा संघ के ट्रस्टी एवं सदगुरू नेत्र चिकित्सालय के निदेशक पद्मश्री डॉ बीके जैन का पार्थिव शरीर रविवार...
जिस तपोभूमि पर अपनी सेवा का पूरा जीवन अर्पित किया उसी तपोभूमि की धरा पर विलीन हुए डा बीके जैन
चित्रकूट। संत रणछोड़ दास महाराज द्वारा स्थापित सदगुरू सेवा संघ के ट्रस्टी एवं सदगुरू नेत्र चिकित्सालय के निदेशक पद्मश्री डॉ बीके जैन का पार्थिव शरीर रविवार को चित्रकूट की तपोभूमि में पंचतत्व में विलीन हो गया। डॉ जैन की अंतिम यात्रा चिकित्सालय परिसर रघुवीर मंदिर होते हुए एसपीएस ग्राउंड में पहुंची। जहां उनको तिरंगे के साथ गार्ड ऑफ सलामी दी गई। इस मौके पर जिलाधिकारी सतना, पुलिस अधीक्षक सतना, पुलिस अधीक्षक चित्रकूट, विधायक सुरेंद्र सिंह गहरवार सहित जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, धर्मनगरी के साधु संत, आम जनमानस सहित सदगुरु परिवार सहित उनके परिजन मौजूद रहे। उनके दोनों पुत्र जिनेश जैन एवं डॉ इलेश जैन ने उन्हें मुखाग्नि दी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
