अषाढ़ी अमावस्या में उमड़ा आस्था का जनसमूह

अषाढ़ी अमावस्या पर्व में बुधवार को मंदाकिनी नदी में करीब दस लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई...

Jun 26, 2025 - 10:49
Jun 26, 2025 - 10:49
 0  3
अषाढ़ी अमावस्या में उमड़ा आस्था का जनसमूह

करीब दस लाख श्रद्धालुओ ने मां मंदाकिनी में लगाई डुबकी

भगवान मत्यगजेन्द्रनाथ मंदिर, कामतानाथ मंदिर में मत्था टेक कामदगिरि की लगाई परिक्रमा

चित्रकूट। अषाढ़ी अमावस्या पर्व में बुधवार को मंदाकिनी नदी में करीब दस लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई। भगवान कामदनाथ के दर्शन कर खरीफ की अच्छी फसल की कामना की। इसके बाद कामदगिरि की परिक्रमा लगाया। 

धर्मनगरी क्षेत्र में अषाढ़ मास की अमावस्या के एक दिन पूर्व से श्रद्धालु जुटने लगे थे। बुधवार को भोर से ही मंदाकिनी नदी रामघाट में श्रद्धालु पहुंचे और डुबकी लगाने के बाद मत्यगजेन्द्रनाथ मंदिर भगवान शिव का जलाभिषेक किया। भगवान कामतानाथ में मत्था टेक कामदगिरि की परिक्रमा लगाई। तीर्थ स्थानों के दर्शन किया। मौसम खुला रहा इससे जिला प्रशासन ने राहत की सांस ली। दोपहर होने के बाद भी श्रद्धालुओं का धर्मनगरी आना लगा रहा। सुरक्षा व्यवस्था के लिए यूपी व एमपी क्षेत्र के अधिकारी मेला क्षेत्र में तैनात रहे। अषाढी अमावस्या में श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बना। तड़कें ही मंदाकिनी नदी में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदाकिनी नदी पहंच गए जहां ड़ुबकी लगाई। इसके बाद कामदगिरि मंदिर पहुंचे। भीड़ अधिक होने के कारण श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। भीड़ को देखते हुए लाइन के अंदर श्रद्धालुओं को जाने दिया। परिक्रमा मार्ग भी श्रद्धालुओं की संख्या अच्छी खासी रही। श्रद्धालु श्रीराम की जयकारे लगाते हुए परिक्रमा लगाया। इसके बाद धर्मनगरी के तीर्थ स्थान जानकीकुंड, गुप्ता गोदावरी, सती अनुसइया आश्रम, हनुमान धारा, लक्ष्मण पहाड़ी आदि तीर्थ स्थानों के दर्शन किया। सुरक्षा व्यवस्था के लिए डीआईजी बांदा राजेश एस, एसपी अरूण कुमार सिंह सहित डीएम शिवशरणप्पा ने मेला क्षेत्र का भ्रमण कर व्यवस्था देखी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0