नागरिक सुरक्षा के स्वयंसेवकों ने लिया आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण
कलेक्ट्रेट प्रांगण नियंत्रण कक्ष में नागरिक सुरक्षा के नवनियुका वार्डेन सेवा एवं गृह अग्निशमन सेवा प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिधि...
चित्रकूट। कलेक्ट्रेट प्रांगण नियंत्रण कक्ष में नागरिक सुरक्षा के नवनियुका वार्डेन सेवा एवं गृह अग्निशमन सेवा प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिधि अरुण कुमार अपर जिलाधिकारी न्यायिक व विशिष्ट अतिथि अजय कुमार डिप्टी कलेक्टर उप नियंत्रक की उपस्थिति में प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया।
आपदा विशेषज्ञ राहुल सिंह व वार्डन पुष्पराज मिश्रा ने मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि का पुष्पगुच्छ व माल्यार्पण कर स्वागत किया। प्रशिक्षण में वार्डन सेवा एवं गृह अग्निशमन सेवा में सिंडीकेट लीडर रविशंकर पांडेय, अस्मित सिंह, इन्द्रजीत, आलोक कुमार सिंह, रमेश, रिंकू कुमार, ज्ञान चन्द्र, पुनीष कुमार, शुभम पाण्डेय, सौरभ मिश्रा, गंगा सागर, शैलेन्द्र कुमार, आजाद वर्मा, हरिश्चन्द्र, अनिल कुमार, रामकृष्ण, सुन्दर लाल, प्राची मिश्ना, रेणुका यादव आदि मौजूद रहे। एडीएम व उप नियंत्रक ने मई 2025 के ऐतिहासिक आपरेशन सिन्दूर के बाद देश की आन्तरिक सुरक्षा और नागरिक सुरक्षा की भूमिका में प्रकाश डाला। नागरिक सुरक्षा विभाग की महत्ता, प्रशिक्षण की उपयोगिता के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि नागरिक सुरक्षा के वार्डन, स्वयंसेवक स्थानीय प्रशासन के आँख, नाक, कान हैं जो किसी भी आपातकालीन किसी भी परिस्थिति में फर्स्ट रिस्पांडर की भूमिका में अपना उत्तरदायित्व निभाएंगें। मुख्य अतिथि द्वारा नागरिक सुरक्षा के वार्डन, स्वयंसेवकों द्वारा गत सप्ताह में आयोजित राष्ट्रीय रामायण मेला सीतापुर में शांति एवं कानून व्यवस्था में दिये गये योगदान की सराहना की गयी। युवाओं से अपील की गयी कि सिविल डिफेन्स के माध्यम से स्वयंसेवक के रूप में पंजीकरण कराएं। ताकि संकट के समय समाज की सेवा की जा सके। कार्यक्रम का संचालन दीपक त्रिपाठी सहायक उप नियंत्रक ने किया। इस मौके पर सुनील कुमार, अमन कुमार, रेणुका यादव व दीपक पटेल का सहयोग रहा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
