गरिमापूर्ण भाई चारे के साथ मनायें होली का पर्व : डीएम
जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने कहा कि होली पर्व को भाई-चारा और आपसी सदभाव के साथ सभी लोग मनायें किसी भी प्रकार की अव्यवस्था और...
चित्रकूट। जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने कहा कि होली पर्व को भाई-चारा और आपसी सदभाव के साथ सभी लोग मनायें किसी भी प्रकार की अव्यवस्था और अराजकता त्योहार की आड में नहीं होनी चाहिये। होली को सभी लोग भव्यता के साथ गरिमापूर्ण तरीके से मनायें, ऐसी कोई गतिविधि न करें जिससे किसी भी व्यक्ति को परेशानी हो। यदि कोई अराजकता और छेड़खानी जैसी हरकत करते पाया गया तो ऐसे अराजकतत्वों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्यवाही की जायेगी।
जिलाधिकारी ने बताया कि 4 मार्च को जिले में सभी आबकारी की दुकानें बंद रहेंगी। होली के पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाये। त्योहार में नशा न करें, दो से अधिक लोग बाइक में सवार होकर न चले, त्यौहार के दिन सड़कों में स्टंटबाजी न करें, अधिक तेज डीजे, फिल्मी गाने न बजायें, अच्छे रंगों और अबीर के साथ होली मिलने का कार्यक्रम करके आपसी भाई-चारे की भावना को मजबूत बनायें। डीएम ने कहा कि होली का त्योहार नफरत फैलाने का नहीं, नफरत मिटाने का त्योहार है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
