भाजपा ने की तैयारी बैठक, 13 अगस्त को निकाली जाएगी तिरंगा यात्रा

आगामी तिरंगा यात्रा की तैयारी को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष महेंद्र कोटार्य की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई...

Aug 6, 2026 - 10:53
Aug 6, 2026 - 10:53
 0  3
भाजपा ने की तैयारी बैठक, 13 अगस्त को निकाली जाएगी तिरंगा यात्रा

चित्रकूट। आगामी तिरंगा यात्रा की तैयारी को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष महेंद्र कोटार्य की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री व जिला प्रभारी डॉ अनिल यादव उपस्थित रहे।

जिला प्रभारी ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी तिरंगा यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। आगामी नौ अगस्त को मुख्यमंत्री राजधानी से इसका शुभारंभ करेंगें। 13 अगस्त को जनपद में तिरंगा यात्रा कार्यक्रम व 14 अगस्त को विभाजन की विभीषिका पर गोष्ठी होगी। कहा कि इस समय देश विरोधी ताकते देश का माहौल बिगाड़ने का काम कर रहे है। ऐसे कार्यक्रमों से देश के युवाओं को जोड़ कर उनको देश विरोधी ताकतो को जवाब देना है। जिलाध्यक्ष ने बताया कि 8 से 10 अगस्त को मंडलो में बैठक कर तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। जिसमें हर बूथ पर 50 झंडा लगाने का काम करना है। इसमें ज्यादा से ज्यादा समाज के हर लोगो को सहभागिता करने का निवेदन करें। बैठक में पूर्व सांसद भैरो प्रसाद मिश्रा, चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, पंकज अग्रवाल, नरेंद्र गुप्ता, आलोक पांडेय, अश्वनी अवस्थी, विपुल प्रताप, गौरव करवरिया, बाला जी, अंजू वर्मा, दिव्या त्रिपाठी, श्रवण पटेल, रवि गुप्ता, राकेश कोल, फूलचंद्र राजपूत सहित सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0