महिला सशक्तिकरण की एंटी रोमियो टीमो ने दी जानकारी

जिले में महिला सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन को समर्पित मिशन शक्ति अभियान पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह के निर्देशन...

Oct 14, 2025 - 10:04
Oct 14, 2025 - 10:04
 0  3
महिला सशक्तिकरण की एंटी रोमियो टीमो ने दी जानकारी

चित्रकूट। जिले में महिला सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन को समर्पित मिशन शक्ति अभियान पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को जिले के थानो की एंटी रोमियो टीम ने थाना क्षेत्र में जन चौपाल लगाकर महिलाओं एवं किशोरियों को उनके अधिकारों के प्रति जागरुक किया। मिशन शक्ति के उद्देश्य से अवगत कराया। थानो में स्थापित महिला हेल्प डेस्क, सुरक्षा संबंधी हेल्पलाइन नम्बरों के बारे में जानकारी दी। बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं, लड़किशों की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन सुनिश्चित करना है। हेल्प लाइन नम्बर का निर्भीक होकर उपयोग करें। इसी क्रम में जनपद में गठित एंटी रोमियो स्क्वायड के बारे में अवगत कराया गया। हेल्पलाइन नंबरो के पम्पलेट बांटे गए। महिला बीट पुलिस की भूमिका बताई गई।

बताया गया कि सादे वस्त्रों तथा प्राइवेट वाहनों से सार्वजनिक स्थलों, स्कूल, कालेज व कोचिंग संस्थान के आसपास व ऐसे स्थान जहाँ पर महिलाओ एवं बालिकाओ का अधिकतर आवागमन होता है उनको भौतिक रुप से चिन्हित कर शोहदो, मनचलो के द्वारा आपत्तिजनक हरकतो को रोकने के उद्देश्य से सघन चेकिंग कर लोगो से पूछताछ की जाती है। अनावश्यक रुप से मौजूद शोहदों, मनचलो को हिदायत के साथ कार्यवाही की जाती है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0