ग्रामोदय यूनिवर्सिटी में निकली नशा मुक्ति जागरूकता रैली

महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय की मानसिक स्वास्थ्य एवं कल्याण समिति के तत्वावधान में बुधवार को विश्वविद्यालय परिसर में नशा मुक्ति जागरूकता...

Jul 17, 2026 - 11:12
Jul 17, 2026 - 11:12
 0  6
ग्रामोदय यूनिवर्सिटी में निकली नशा मुक्ति जागरूकता रैली

चित्रकूट। महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय की मानसिक स्वास्थ्य एवं कल्याण समिति के तत्वावधान में बुधवार को विश्वविद्यालय परिसर में नशा मुक्ति जागरूकता रैली निकाली गई। रैली का शुभारंभ कला संकाय स्थित शिक्षा विभाग परिसर से डॉ. श्याम सिंह गौर ने हरी झंडी दिखाकर किया।

रैली में विद्यार्थियों, प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों ने हाथों में बैनर और तख्तियां लेकर नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो, नशामुक्त हो हर इंसान, स्वस्थ समाज की पहली पहचान तथा नशा मुक्त भारत, सशक्त भारतष् जैसे नारों के माध्यम से नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जन जागरूकता का संदेश दिया। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. राकेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि नशा व्यक्ति के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के साथ परिवार और समाज को भी प्रभावित करता है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर शिक्षा, खेल, योग एवं सकारात्मक जीवन मूल्यों को अपनाने का आह्वान किया। कला संकाय के अधिष्ठाता प्रो. नंदलाल मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित रैली का समापन सभी प्रतिभागियों द्वारा नशामुक्त जीवन अपनाने तथा समाज में नशा उन्मूलन के प्रति जन जागरूकता फैलाने की शपथ के साथ हुआ। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0