रोटरी क्लब चित्रकूट धाम की पहली सामान्य बैठक आयोजित, 14 नव-रोटेरियनों का स्वागत
रोटरी क्लब ऑफ चित्रकूट धाम के रोटरी वर्ष 2026-27 की प्रथम सामान्य बैठक होटल रामकृपा इन, चित्रकूट धाम कर्वी में उत्साहपूर्ण एवं
सेवा प्रकल्पों, सदस्यता विस्तार और क्लब की जनछवि मजबूत करने पर हुआ मंथन
चित्रकूट। रोटरी क्लब ऑफ चित्रकूट धाम के रोटरी वर्ष 2026-27 की प्रथम सामान्य बैठक होटल रामकृपा इन, चित्रकूट धाम कर्वी में उत्साहपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में आयोजित हुई। बैठक में क्लब के पदाधिकारियों और सदस्यों ने सक्रिय सहभागिता की।
बैठक डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी रोटेरियन अजय शर्मा के मार्गदर्शन में संपन्न हुई। उन्होंने सदस्यों को एकजुट होकर समर्पण, सेवाभाव और रोटरी के आदर्शों के अनुरूप कार्य करने के लिए प्रेरित किया। समाजहित में प्रभावशाली सेवा प्रकल्प आयोजित करने के साथ रोटरी की जनछवि को और मजबूत बनाने पर जोर दिया।
इस अवसर पर रीजनल सेक्रेटरी रोटेरियन अजय अग्रवाल की भी गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने क्लब को मजबूत बनाने और सेवा गतिविधियों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने के लिए सदस्यों का मार्गदर्शन किया।
14 नव-रोटेरियनों का किया स्वागत
बैठक की विशेष उपलब्धि के रूप में क्लब के 14 नव-रोटेरियनों ने सहभागिता की। डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी अजय शर्मा ने सभी नव-रोटेरियनों को रोटरी पिन लगाकर सम्मानित किया और रोटरी परिवार में उनका स्वागत किया। इस दौरान सदस्यों ने आपसी परिचय, संवाद और फेलोशिप का आनंद लिया।
बैठक में संस्थापक सदस्य रोटेरियन अमन अग्रवाल, अध्यक्ष रोटेरियन स्वप्निल अग्रवाल, सचिव रोटेरियन सुधांशु मोहन अग्रवाल, कोषाध्यक्ष रोटेरियन सीए सौरभ अग्रवाल तथा पैट्रन एवं वरिष्ठ रोटेरियन विवेक अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, संजय अग्रवाल एडवोकेट, अर्जुन जैन, गोपाल कृष्ण अग्रवाल और रोमित अग्रवाल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
आगामी सेवा परियोजनाओं पर चर्चा
बैठक में क्लब की आगामी सेवा परियोजनाओं, सदस्यता विस्तार, फेलोशिप गतिविधियों तथा समाज में रोटरी की जनछवि को प्रभावी बनाने के लिए विभिन्न योजनाओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
अंत में वरिष्ठ रोटेरियन विवेक अग्रवाल ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी अजय शर्मा, रीजनल सेक्रेटरी अजय अग्रवाल और सभी पदाधिकारियों, नव-रोटेरियनों एवं सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।
बैठक का समापन रोटरी वर्ष 2026-27 में समाजहित के लिए मिलकर कार्य करने और अधिक प्रभावशाली सेवा प्रकल्प आयोजित करने के संकल्प के साथ हुआ। क्लब ने “Service Above Self – स्वयं से पहले सेवा” की भावना तथा रोटरी इंटरनेशनल की थीम “Create Lasting Impact – स्थायी प्रभाव का सृजन” को सेवा कार्यों के माध्यम से साकार करने की प्रतिबद्धता दोहराई।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
