मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज देंगे जालौन को 1706 करोड़ की सौगात
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज जनपद जालौन के दौरे पर रहेंगे। अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री योगी...
48 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास, लाभार्थियों को बांटेंगे किट
जालौन/उरई। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज जनपद जालौन के दौरे पर रहेंगे। अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री योगी सुबह लगभग 10:55 बजे हेलीकॉप्टर से कन्वेंशन सेंटर के हैलीपैड पर पहुंचेंगे।
इसके बाद सुबह 11 बजे वे भानी देवी गोयल इंटर कॉलेज पहुंचकर खेलकूद समापन समारोह में प्रतिभाग करेंगे। वहां कार्यक्रम समाप्ति के बाद मुख्यमंत्री दोपहर लगभग 12 बजे कन्वेंशन सेंटर के लिए रवाना होंगे।
करीब 12:05 बजे से 12:35 बजे तक मुख्यमंत्री का समय कन्वेंशन सेंटर में वरिष्ठ अधिकारियों संग विकास कार्यों एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक के लिए आरक्षित रहेगा। बैठक के उपरांत मुख्यमंत्री दोपहर 1:40 बजे उरई के लिए प्रस्थान करेंगे।
उरई आगमन पर मुख्यमंत्री योगी स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित भव्य जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान वे 1706 करोड़ रुपये की 48 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। साथ ही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को किट वितरण भी करेंगे।
मुख्यमंत्री का यह दौरा जनपद में विकास की रफ्तार को नई दिशा देने वाला माना जा रहा है। प्रशासन ने सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर पुख्ता इंतजाम किए हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

