चैत्र नवरात्र : देवी मंदिरों में महिलाओं ने चढ़ाई अठवाईयां

चैत्र नवरात्र की अष्टमी को माता महागौरी के दर्शन, पूजा को देवी मंदिरों में बड़ी संख्या में भक्त पहुंचे...

Apr 17, 2024 - 03:07
Apr 17, 2024 - 03:12
 0  17
चैत्र नवरात्र : देवी मंदिरों में महिलाओं ने चढ़ाई अठवाईयां

चित्रकूट। चैत्र नवरात्र की अष्टमी को माता महागौरी के दर्शन, पूजा को देवी मंदिरों में बड़ी संख्या में भक्त पहुंचे। महिलाओं ने पूजापाठ कर घरों में मनाए जाने वाले पकवानो को चढ़ाया। भजन कीर्तन कार्यक्रम का आयोजन भी हुआ। शहर के पुरानी बाजार, शंकर बाजार सहित अन्य अन्य स्थानों में स्थित देवी मंदिरों में अष्टमी पर्व में बड़ी संख्या में भक्त मंगलवार को पहुंचे। जिसमें उन्होंने पूजा पाठ किया। आचार्य नवलेश दीक्षित ने बताया कि अष्टमी पर्व में माता महागौरी के दर्शन करने से परिवार में सुख शांति आती है। इस दिन घरों में बनाए जाने वाला पकवान माता को चढ़ाना चाहिए। वहीं धर्मनगरी में बड़ी संख्या में भक्त पहुुंचे। जिन्होंने कामदगिरि की परिक्रमा लगा बच्चों के मुंडन संस्कार कराए।

यह भी पढ़े : वंदन महोत्सव के जरिए चैत्र नवरात्रि समापन को बनाएंगे यादगार - आचार्य रामचन्द्र दास

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0