यूपी में मंत्रिमंडल विस्तार की आहट, संगठन में भी बड़े बदलाव के संकेत

उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार...

Feb 24, 2026 - 11:19
Feb 24, 2026 - 11:26
 0  57
यूपी में मंत्रिमंडल विस्तार की आहट, संगठन में भी बड़े बदलाव के संकेत
फ़ाइल फोटो

दिल्ली बैठक के बाद सियासी हलचल तेज, तीसरे डिप्टी सीएम पर चर्चाएं

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, जल्द ही Yogi Adityanath के नेतृत्व वाली सरकार में मंत्रिमंडल विस्तार और भाजपा संगठन में व्यापक फेरबदल की संभावना है।

बताया जा रहा है कि हाल ही में दिल्ली में हुई अहम बैठक के बाद नए मंत्रियों की नियुक्ति, तीसरे उपमुख्यमंत्री पद के सृजन और क्षेत्रीय संतुलन को लेकर मंथन तेज हो गया है। सूत्रों का दावा है कि आगामी एक महीने के भीतर मंत्रिमंडल और संगठन दोनों स्तरों पर बड़े फैसले लिए जा सकते हैं।

संगठन में भी व्यापक बदलाव की तैयारी

सूत्रों के अनुसार जिला इकाइयों से लेकर क्षेत्रीय अध्यक्षों तक बड़े पैमाने पर बदलाव की तैयारी की जा रही है। प्रदेश संगठन की नई टीम जल्द घोषित की जा सकती है। कई पुराने पदाधिकारियों की जिम्मेदारियों में परिवर्तन या नई नियुक्तियां संभव बताई जा रही हैं।

मंत्रिमंडल में नए चेहरों को मिल सकता है मौका

मंत्रिमंडल विस्तार में कई नए चेहरों को शामिल किए जाने की चर्चा है। इसमें कुछ विधायकों के साथ-साथ संगठन में सक्रिय पदाधिकारियों को भी अवसर दिया जा सकता है। वहीं, कुछ मौजूदा मंत्रियों की छुट्टी भी संभव बताई जा रही है।

तीसरे उपमुख्यमंत्री पद पर सबसे ज्यादा चर्चा

सबसे ज्यादा चर्चा तीसरे उपमुख्यमंत्री पद को लेकर है। माना जा रहा है कि राजनीतिक और सामाजिक संतुलन साधने के लिए भाजपा यह बड़ा कदम उठा सकती है। सूत्रों के मुताबिक, ब्राह्मण वर्ग को साधने की रणनीति के तहत संगठन और मंत्रिमंडल विस्तार में विशेष ध्यान दिया जा सकता है।

हालांकि, आधिकारिक घोषणा का इंतजार है, लेकिन प्रदेश की राजनीति में संभावित बदलावों को लेकर कयासों का दौर तेज हो गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0