ओलंपिक खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन को भाजयुमो ने शुरू किया चीयर 4 इंडिया अभियान
टोक्यो में शुरू हुए ओलंपिक खेलों में भारतीय खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने के लिए भाजयुमो द्वारा ‘चीयर 4 इंडिया और ओलंपियन की तरह..
 
                                    टोक्यो में शुरू हुए ओलंपिक खेलों में भारतीय खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने के लिए भाजयुमो द्वारा ‘चीयर 4 इंडिया और ओलंपियन की तरह बने’ अभियान शुरू किया गया है। अभियान में 16 चुनौतियां निर्धारित की गई है।इन चुनौतियों में सफल प्रतिभागियों को वर्चुअल स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक प्राप्त होंगे।
यह भी पढ़ें - गुरु पूर्णिमा का पर्व श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाया गया
इस बारे में जानकारी देते हुए भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अतुल मोहन द्विवेदी ने बताया कि टोक्यो ओलम्पिक में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले 127 एथलीट का उत्साहवर्धन करने के लिए ‘चीयर 4 इंडिया और ओलंपियन की तरह बने’ अभियान के साथ भाजयुमो का लक्ष्य सरकार के अभियान का समर्थन करते हुए भाजयुमो का अभियान देश-प्रदेश के अपने युवाओं को अनुशासित एवं एथलीटों की तरह मजबूत होने के लिए प्रोत्साहित करेगा।
उन्होने बताया कि 16 दिनों के लिए यह अभियान, सभी प्रतिभागियों को ऐसी चुनौतियां, जो उनकी शारीरिक एवं मानसिक फिटनेस को बढ़ाती है, उनको चुनने और उन्हें ओलम्पिक अवधि के दौरान (23 जुलाई से 8 अगस्त 2021 तक) सफलतापूर्वक करने के लिए कहता है। इन चुनौतियों में चलना, दौड़ना, साइकिल चलाना, ध्यान, प्रार्थना, पढ़ना, लिखना, जल्दी उठना आदि ऐसे कार्य हैं जो अनुशासन की भावना पैदा करते हैं, शामिल हैं।
यह भी पढ़ें - बांदा के 94 अभ्यर्थियों को मिला सहायक अध्यापक का नियुक्ति पत्र
एक प्रतिभागी अपनी इच्छानुसार एक या कितने भी क्रियाकलापों को पूरा करने के लिए चुन सकता है उसे अपने काम की प्रगति को प्रतिदिन अभियान की वेबसाइट ‘चीयर 4 इंडिया’ में पंजीकरण करके फोटो एवं वीडियो अपडेट करना है।प्रतिभागी जो सभी 16 दैनिक चुनौतियों को पूरा करते हैं,वह वर्चुअल स्वर्ण पदक प्राप्त करेंगे, 10 दैनिक चुनौतियों को पूरा करने वाले प्रतिभागी वर्चुअल रजत पदक प्राप्त करेंगे एवं पांच दैनिक चुनौतियों को सफलतापूर्वक पूरा करने वाले प्रतिभागियों को वर्चुअल कांस्य पदक प्राप्त होगा।
उन्होने बताया कि यह पहला अवसर है जब किसी राजनीतिक दल की युवा इकाई व्यवहार परिवर्तन को प्रोत्साहित करने के लिए इतने व्यापक स्तर पर एक अभियान चला रही है।आइए एक साथ टोक्यो ओलम्पिक 2020 में भारतीय दल का समर्थन देने के लिए अपना योगदान दें। प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा अतुल मोहन द्विवेदी के साथ जिला महामंत्री राहुल सोनी व जिला उपाध्यक्ष निखिल सक्सेना व धीरेन्द्र सिंह सम्मिलित रहे।
यह भी पढ़ें - 26 ग्राम पंचायतों में प्रशासकों द्वारा पच्चीस लाख से अधिक की धनराशि आहरण करने पर जांच के आदेश
What's Your Reaction?
 Like
        2
        Like
        2
     Dislike
        0
        Dislike
        0
     Love
        1
        Love
        1
     Funny
        0
        Funny
        0
     Angry
        0
        Angry
        0
     Sad
        0
        Sad
        0
     Wow
        1
        Wow
        1
     
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 


 
                                                                                                                                                     
                                                                                                                                                     
                                                                                                                                                     
                                                                                                                                                     
                                                                                                                                                     
                                                                                                                                                     
                                             
                                             
                                             
                                             
                                             
                                             
                                             
                                            