भाजयुमो ने किया प्रदर्शन, फूंका पुतला
भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के बयान खुद को हिंदू कहने...
 
                                चित्रकूट(संवाददाता)। भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के बयान खुद को हिंदू कहने वाले हर समय हिसंा करते है के विरोध में जिला मुख्यालय में प्रदर्शन कर विरोध किया। उन्होंने ट्राफिक चौराहे में राहुल गांधी का पुतला भी दहन किया।
यह भी पढ़े : परिक्रमा मार्ग में कराए गए कार्यों का डीएम ने किया निरीक्षण
 
भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने शहर में सोमवार को ट्राफिक चौराहे में राहुल गांधी के बयान को लेकर प्रदर्शन किया। जिसमें राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी की। राहुल गांधी का पुतला फूंक कर विरोध जताया। पदाधिकारियों ने कहा कि जब तक राहुल गांधी हिंदू समाज से माफी नहीं मांगे आंदोलन चलता रहेगा। इस मौके पर भाजयुमों के जिलाध्यक्ष हीरो मिश्रा, पूर्व मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश त्रिपाठी, चंद्र प्रकाश खरे, हेमंत प्रताप सिंह, आलोक पांडेय, भागवत त्रिपाठी, आनंद पटेल, आश्वनी अवस्थी आदि मौजूद रहे।
यह भी पढ़े : डीएम ने लोगों से अधिकाधिक पौधे रोपित करने की अपील की
 
                        
What's Your Reaction?
 Like
        0
        Like
        0
     Dislike
        0
        Dislike
        0
     Love
        0
        Love
        0
     Funny
        0
        Funny
        0
     Angry
        0
        Angry
        0
     Sad
        0
        Sad
        0
     Wow
        0
        Wow
        0
     
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 


 
                                                                                                                                                     
                                                                                                                                                     
                                                                                                                                                     
                                                                                                                                                     
                                                                                                                                                     
                                                                                                                                                     
                                             
                                             
                                             
                                             
                                             
                                             
                                             
                                            