तिंदवारी विधायक का औचक निरीक्षण, निर्माणाधीन पुल कार्य का लिया जायजा

विधानसभा क्षेत्र तिंदवारी के विधायक ने पैलानी-गलौली मार्ग से सिंधन कलां लसड़ा मार्ग पर स्थित तुर्री नाला पर निर्माणाधीन दीर्घ सेतु...

Mar 17, 2026 - 17:12
Mar 17, 2026 - 17:15
 0  37
तिंदवारी विधायक का औचक निरीक्षण, निर्माणाधीन पुल कार्य का लिया जायजा

तुर्री नाला पर बन रहे दीर्घ सेतु की प्रगति देखी, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

तिंदवारी/बांदा। विधानसभा क्षेत्र तिंदवारी के विधायक रामकेश निषाद ने पैलानी-गलौली मार्ग से सिंधन कलां लसड़ा मार्ग पर स्थित तुर्री नाला पर निर्माणाधीन दीर्घ सेतु, पहुंच मार्ग एवं सुरक्षात्मक कार्यों का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान विधायक ने निर्माण कार्य की प्रगति की विस्तृत जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को गुणवत्ता व समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुल निर्माण कार्य क्षेत्रीय आवागमन को सुगम बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा, इसलिए कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

विधायक ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य को तय समय सीमा के भीतर पूर्ण कराया जाए और गुणवत्ता मानकों का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि क्षेत्रीय जनता को इसका लाभ जल्द मिल सके।

इस दौरान संबंधित विभाग के अधिकारी और कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0