बांदा रोटी बैंक ने करछा गांव में बांटी खुशियां, जरूरतमंदों को वितरित किए कपड़े, किताबें और जरूरी सामग्री

समाजसेवा के क्षेत्र में लगातार सक्रिय बांदा रोटी बैंक सोसाइटी ने एक बार फिर मानव सेवा की मिसाल पेश की। शनिवार को ग्राम करछा...

Jul 19, 2026 - 17:25
Jul 20, 2026 - 08:21
 0  10
बांदा रोटी बैंक ने करछा गांव में बांटी खुशियां, जरूरतमंदों को वितरित किए कपड़े, किताबें और जरूरी सामग्री

ग्रामीणों को वृक्षारोपण, स्वच्छता, स्वास्थ्य, यातायात और कानूनी अधिकारों के प्रति भी किया गया जागरूक

बांदा। समाजसेवा के क्षेत्र में लगातार सक्रिय बांदा रोटी बैंक सोसाइटी ने एक बार फिर मानव सेवा की मिसाल पेश की। शनिवार को ग्राम करछा (थाना मटौंध, ब्लॉक बड़ोखर, तहसील बांदा) में जरूरतमंद ग्रामीणों के बीच कपड़े, किताबें, स्कूल बैग, पर्स, जूते-चप्पल सहित दैनिक उपयोग की विभिन्न सामग्रियों का वितरण किया गया। इस दौरान ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य, स्वच्छता, यातायात नियमों और उनके कानूनी अधिकारों के प्रति भी जागरूक किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन बांदा रोटी बैंक सोसाइटी के संरक्षक शेख सादी जमा एवं सह संरक्षक चन्द्रमौली भारद्वाज के संरक्षण में हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता मीडिया प्रभारी अब्दुल मुजीब ने की, जबकि नेतृत्व सोसाइटी के सदस्य नसीर खान ने किया। आयोजन में ग्राम प्रधान राजकरन वर्मा के निर्देशन तथा समाजसेवी पुष्पेन्द्र पाल के सहयोग से बांदा शहर के जागरूक नागरिकों द्वारा दान किए गए सामान का वितरण किया गया।

इस अवसर पर सोसाइटी के उपाध्यक्ष मोइनुद्दीन फारूकी ने ग्रामीणों को वृक्षारोपण, स्वास्थ्य, स्वच्छता, यातायात सुरक्षा एवं कानूनी अधिकारों के प्रति विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में संस्था के अध्यक्ष रिजवान अली ने सभी सहयोगियों, दानदाताओं और ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में अध्यक्ष रिजवान अली, उपाध्यक्ष मोहम्मद सलीम, उपाध्यक्ष मोइनुद्दीन फारूकी, कार्यालय प्रभारी मोहम्मद शमीम, महिला उपाध्यक्ष तरन्नुम फातिमा, मीडिया प्रभारी अब्दुल मुजीब, उप शाखा प्रमुख अलीमुद्दीन (छिप्तहरी), सदस्य नसीर खान, शहाना खान सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, सदस्य एवं समाजसेवी उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने संस्था के इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए आयोजकों को आशीर्वाद और शुभकामनाएं दीं।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0