संकट मोचन मंदिर के पास पिंक बूथ पुलिस चौकी का हुआ शुभारंभ

महिला सुरक्षा और सशक्तीकरण को नई दिशा देने के उद्देश्य से आज संकट मोचन मंदिर के पास निर्मित पिंक बूथ पुलिस चौकी का भव्य उद्घाटन किया...

Oct 6, 2025 - 16:21
Oct 6, 2025 - 16:22
 0  30
संकट मोचन मंदिर के पास पिंक बूथ पुलिस चौकी का हुआ शुभारंभ

महिला सुरक्षा व सशक्तीकरण की दिशा में प्रशासन का सराहनीय कदम

बांदा। महिला सुरक्षा और सशक्तीकरण को नई दिशा देने के उद्देश्य से आज संकट मोचन मंदिर के पास निर्मित पिंक बूथ पुलिस चौकी का भव्य उद्घाटन किया गया। इस चौकी का शुभारंभ मण्डलायुक्त चित्रकूटधाम बांदा अजीत कुमार तथा पुलिस उपमहानिरीक्षक चित्रकूटधाम परिक्षेत्र बांदा राजेश एस. ने फीता काटकर किया।

यह पहल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा संचालित मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अंतर्गत की गई है, जिसका लक्ष्य महिलाओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देना है।

जिलाधिकारी श्रीमती जे. रीभा और पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के संयुक्त प्रयासों से स्थापित इस पिंक बूथ पुलिस चौकी में महिला पुलिसकर्मी 24 घंटे ड्यूटी पर मौजूद रहेंगी। इसका उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को एक सुरक्षित, भरोसेमंद एवं सहज वातावरण प्रदान करना है, ताकि वे बिना किसी भय या झिझक के अपनी शिकायत दर्ज करा सकें।

मंदिर परिसर, बाजारों और अन्य भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक स्थानों के निकट ऐसे पिंक बूथों की स्थापना से महिलाओं की पुलिस तक पहुँच आसान होगी और मिशन शक्ति जैसे अभियानों को स्थायी व प्रभावी प्लेटफॉर्म मिलेगा।

उद्घाटन समारोह में जिलाधिकारी बांदा श्रीमती जे. रीभा, पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल, अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज, क्षेत्राधिकारी नगर/सहायक पुलिस अधीक्षक सुश्री मेविस टॉक सहित पुलिस एवं अन्य विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

यह चौकी न केवल महिला सुरक्षा की दिशा में एक ठोस कदम है, बल्कि यह समाज में महिलाओं के प्रति सम्मान और सुरक्षा की भावना को भी सशक्त बनाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0