मिशन आरोही के नोडल अधिकारी केडी सिंह गौर, दो दिन में 193.28 लाख का राजस्व
परिवहन आयुक्त उत्तर प्रदेश आशुतोष निरंजन के निर्देश पर प्रदेश में विशेष प्रवर्तन अभियान ‘मिशन आरोही’ चलाया जा रहा है...
ओवरलोडिंग और बकाया वसूली के खिलाफ परिवहन विभाग की कार्रवाई, 468 वाहन निरुद्ध
बांदा। परिवहन आयुक्त उत्तर प्रदेश आशुतोष निरंजन के निर्देश पर प्रदेश में विशेष प्रवर्तन अभियान ‘मिशन आरोही’ चलाया जा रहा है। अभियान के नोडल अधिकारी अपर परिवहन आयुक्त प्रवर्तन केडी सिंह गौर को बनाया गया है।
यह अभियान 5 अगस्त से 8 अगस्त तक बकाया वसूली और ओवरलोडिंग के खिलाफ चलाया जा रहा है। अभियान के तहत परिवहन विभाग की टीमों ने सख्ती बरतते हुए कार्रवाई तेज कर दी है।
अपर परिवहन आयुक्त के अनुसार, अभियान के शुरुआती दो दिनों में 2035 वाहनों के चालान किए गए, जबकि 468 वाहनों को निरुद्ध किया गया।
विभागीय कार्रवाई से अब तक करीब 193.28 लाख रुपये के राजस्व की प्राप्ति हुई है। अधिकारियों ने बताया कि मिशन आरोही के तहत प्रवर्तन कार्रवाई 8 अगस्त तक लगातार जारी रहेगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
