हेल्पिंग द मैनकाइंड फाउंडेशन ने बांटी शिक्षा सामग्री, बच्चों को पढ़ाई के लिए किया प्रेरित
“शिक्षा ही सबसे बड़ी ताकत है” इसी संकल्प के साथ नए शैक्षिक सत्र के शुभारंभ पर हेल्पिंग द मैनकाइंड फाउंडेशन, बांदा द्वारा सोमवार को नगर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय...
प्राथमिक विद्यालय मर्दननाका में कक्षा 1 से 5 तक के छात्रों को स्टेशनरी व स्नैक्स वितरित
बांदा। “शिक्षा ही सबसे बड़ी ताकत है” इसी संकल्प के साथ नए शैक्षिक सत्र के शुभारंभ पर हेल्पिंग द मैनकाइंड फाउंडेशन, बांदा द्वारा सोमवार को नगर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय मर्दननाका में अध्ययनरत कक्षा एक से पांच तक के छात्र-छात्राओं को शिक्षा सामग्री एवं स्नैक्स वितरित किए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना और जरूरतमंद विद्यार्थियों को सहयोग प्रदान करना रहा।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों को स्टेशनरी सामग्री में कॉपियां, पेंसिल, रबर, कटर, रंग आदि वितरित किए गए, साथ ही उन्हें स्नैक्स भी प्रदान किए गए। वितरण के दौरान बच्चों में उत्साह देखने को मिला और उन्होंने संस्था के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज के नेत्र सर्जन डॉ. मोहम्मद मस्जूद उपस्थित रहे। उन्होंने फाउंडेशन के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कदम न केवल बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रेरित करते हैं, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव भी लाते हैं। विशिष्ट अतिथि के रूप में खंड शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार मौजूद रहे।
इस अवसर पर बेसिक शिक्षा विभाग के कनिष्ठ लिपिक प्रवीण शुक्ला, सुमित कुमार, प्राथमिक विद्यालय मर्दननाका के प्रधानाध्यापक नारायण दास गुप्त, शिक्षामित्र शहनाज़ कुरैशी सहित आयोजन समिति हेल्पिंग द मैनकाइंड फाउंडेशन के पदाधिकारी उपस्थित रहे। इनमें संस्था के अध्यक्ष नदीम उल्लाह खान, वरिष्ठ सहयोगी सुनील सक्सेना, उपाध्यक्ष जावेद खान, उपाध्यक्ष मोहम्मद फरहान, सचिव उमर अली, शाखा प्रमुख मर्दननाका मोहम्मद नफीस, महामंत्री शहबाज खान हनी, कानूनी सलाहकार एड. समीर उल हक, शाखा प्रमुख खाईपार अली खान, उरूज़, सलाहकार आरिफ, कोषाध्यक्ष अनस उल्ला खान, शाखा प्रमुख सनी, संगठन मंत्री शेख रिज़वान, शाखा प्रमुख हसीब, उस्मान, शाखा प्रमुख अज़हर, उपसचिव गफ्फार खान, उपसचिव आसिफ मसूदी, उपाध्यक्ष कलीम उल्ला खान, शादाब हुसैन सहित अन्य कार्यकर्ता सक्रिय रूप से सहयोगी रहे।
हेल्पिंग द मैनकाइंड फाउंडेशन, बांदा के संरक्षक हसन उद्दीन सिद्दीकी ने संस्था के कार्यकर्ताओं की हौसला अफजाई करते हुए ऐसे कार्यक्रम आगे भी जारी रखने की बात कही। संस्था के अध्यक्ष नदीम उल्लाह खान ने कहा कि संस्था हमेशा से समाज के कमजोर वर्गों की मदद के लिए समर्पित रही है और भविष्य में भी शिक्षा व सामाजिक कार्यों के माध्यम से जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचाती रहेगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
