गायत्री शक्तिपीठ की ज्योति कलश यात्रा का जारी गांव में भव्य स्वागत

गायत्री शक्तिपीठ के तत्वावधान में राष्ट्र निर्माण और समाज जागरण का संदेश लेकर निकली ज्योति कलश यात्रा का रथ जनपद के जारी गांव स्थित यूपीएस...

Apr 9, 2026 - 16:54
Apr 9, 2026 - 17:36
 0  24
गायत्री शक्तिपीठ की ज्योति कलश यात्रा का जारी गांव में भव्य स्वागत

यूपीएस प्राथमिक विद्यालय में एकल कक्ष का उद्घाटन, विद्यार्थियों को दिए संस्कार व राष्ट्र निर्माण के संदेश

बांदा। गायत्री शक्तिपीठ के तत्वावधान में राष्ट्र निर्माण और समाज जागरण का संदेश लेकर निकली ज्योति कलश यात्रा का रथ जनपद के जारी गांव स्थित यूपीएस प्राथमिक विद्यालय पहुंचा। विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों और स्थानीय नागरिकों ने पुष्पवर्षा एवं जयघोष के साथ रथ का भव्य स्वागत किया।

इस अवसर पर हरिद्वार से आए शक्तिपीठ आचार्य द्वारा विद्यालय के एकल कक्ष का उद्घाटन किया गया। आचार्य ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि यह यात्रा केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि समाज में नई चेतना जगाने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि जब व्यक्ति संस्कारवान होगा तभी राष्ट्र उत्थान और जनकल्याण संभव हो सकेगा।

उन्होंने बताया कि मां भगवती के शताब्दी वर्ष पर निकली अखंड ज्योति कलश यात्रा समाज में सद्भाव और समरसता का संदेश दे रही है। विद्यालय में पूजन-अर्चन के साथ गुरुदेव की दिव्य अनुभूतियों का आभास कराया गया और उपस्थित लोगों ने आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान छात्रों को भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए तथा बच्चों को श्रेष्ठ संस्कार, देशप्रेम और कर्तव्यनिष्ठा का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्य साधना निगम ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर एसएमसी अध्यक्ष राजाराम, सहायक अध्यापक रश्मि अग्रवाल, ज्योति विश्वकर्मा, अर्चना तिवारी, ग्राम के प्रबुद्धजन, अखिलेश भैया कोटेदार सहित अभिभावक उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0