ईद-मीलादुन्नबी को लेकर प्रशासन से व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने की मांग

पैगम्बर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहो अलैहे वसल्लम की यौम-ए-विलादत ईद-मीलादुन्नबी इस वर्ष चांद के अनुसार...

Aug 8, 2026 - 18:06
Aug 8, 2026 - 18:10
 0  13
ईद-मीलादुन्नबी को लेकर प्रशासन से व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने की मांग

रिपोर्ट : अनवर रज़ा रानू....

जुलूस मार्ग की सफाई, सड़क मरम्मत और स्ट्रीट लाइट दुरुस्त कराने की मांग

बांदा। पैगम्बर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहो अलैहे वसल्लम की यौम-ए-विलादत ईद-मीलादुन्नबी इस वर्ष चांद के अनुसार 25-26 अगस्त 2026 को मनाए जाने की तैयारी है। त्योहार को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए कमेटी की ओर से जिलाधिकारी को पत्र भेजकर विभिन्न व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने की मांग की गई है।

कमेटी ने जुलूस मार्ग एवं शहर की प्रमुख मस्जिदों और दरगाहों के आसपास सफाई व्यवस्था, नालियों की मरम्मत और स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त कराने की मांग की है। इसके अलावा गोलकोठी से सट्टन चौराहे तक सड़क की मरम्मत, बाकरगंज चौराहे से अमर टाकीज तक चल रहे सड़क चौड़ीकरण कार्य को जल्द पूरा कराने तथा जुलूस मार्ग में मौजूद गड्ढों को भरवाने का अनुरोध किया गया है।

पत्र में ईद-मीलादुन्नबी के दिन सुबह से रात 12 बजे तक निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने की भी मांग की गई है। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर जुलूस मार्ग पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, ड्रोन कैमरों से निगरानी और आवश्यक स्थानों पर बैरिकेडिंग कराने का सुझाव दिया गया है। साथ ही जुलूस के दिन शराब की दुकानों को बंद रखने का भी अनुरोध किया गया है।

सुबह 10 बजे से शुरू होगा जुलूस

कमेटी के अनुसार जुलूस सुबह 10 बजे शुरू होकर शाम 5:30 बजे तक समाप्त होगा। प्रस्तावित जुलूस मार्ग में छावनी चौराहा, मदनगंजका, मनीगंज, शंकर, चौक, कोतवाली रोड, मंडी रोड, मिरहदर, छावनी चौराहा, मस्जिद, तालीम, जामा मस्जिद, गोल, सट्टन चौराहा, इस्माइलगंज, नौजवान, ख्वाजा और कर्बला सहित विभिन्न क्षेत्र शामिल हैं। इसके बाद जुलूस सट्टन चौराहा होते हुए वापस लौटेगा।

कमेटी ने प्रशासन से अपील की है कि त्योहार के दौरान शांति, सौहार्द और अमन-चैन बनाए रखने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूरी कराई जाएं। पत्र पर कमेटी के कार्यवाहक सदस्य/सेक्रेटरी अय्यूब खान सहित अन्य पदाधिकारियों के हस्ताक्षर हैं।

प्रमुख मांगें

  • जुलूस मार्ग पर विशेष सफाई अभियान।
  • नालियों एवं सड़कों की मरम्मत।
  • खराब स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त कराने की मांग।
  • गोलकोठी से सट्टन चौराहे तक सड़क ठीक कराने का अनुरोध।
  • बाकरगंज–अमर टाकीज चौड़ीकरण कार्य जल्द पूरा कराने की मांग।
  • जुलूस मार्ग के गड्ढे भरवाने की मांग।
  • सुबह से रात 12 बजे तक सुचारू विद्युत आपूर्ति।
  • पुलिस बल, बैरिकेडिंग और ड्रोन से निगरानी।
  • जुलूस वाले दिन शराब की दुकानें बंद रखने का अनुरोध।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0