शंकराचार्य प्रकरण पर कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम डीएम के माध्यम से सौंपा ज्ञापन

बुधवार को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष Ajay Rai के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व...

Feb 26, 2026 - 09:59
Feb 26, 2026 - 10:01
 0  12
शंकराचार्य प्रकरण पर कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम डीएम के माध्यम से सौंपा ज्ञापन

निष्पक्ष जांच और मुख्यमंत्री के इस्तीफे की उठी मांग

बांदा। बुधवार को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष Ajay Rai के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती से जुड़े प्रकरण को लेकर जिलाधिकारी जे. रीभा के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के इशारे पर शंकराचार्य के विरुद्ध मनगढ़ंत तरीके से यौन उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया गया है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने कहा कि सनातन संस्कृति के सर्वोच्च पद पर आसीन संत का इस प्रकार अपमान किया जाना जनभावनाओं को आहत करता है।

उन्होंने आरोप लगाया कि माघ मास में गंगा स्नान के दौरान शंकराचार्य और उनके शिष्यों को रोका गया तथा अपमानजनक व्यवहार किया गया। साथ ही एक व्यक्ति द्वारा पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराए जाने को राजनीतिक साजिश बताया। कांग्रेस नेताओं ने आरोपों को असत्य एवं निराधार बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।

जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष सीमा खान ने कहा कि यदि आरोप सिद्ध नहीं होते हैं तो मुख्यमंत्री से इस्तीफा लिया जाना चाहिए। उन्होंने इस मामले की जांच उच्च न्यायालय के न्यायाधीश से कराने की मांग उठाई।

कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि निष्पक्ष जांच नहीं हुई तो पार्टी सड़कों पर आंदोलन के लिए बाध्य होगी।

ज्ञापन कार्यक्रम में एआईसीसी सदस्य प्रद्युम्न कुमार ‘लालू’ दुबे, संगठन प्रभारी संकटा प्रसाद त्रिपाठी, बल्देव वर्मा एडवोकेट, मीडिया प्रभारी सत्यप्रकाश द्विवेदी, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0