श्री राम दरबार मंदिर में गोस्वामी तुलसीदास की 25वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई
शहर स्थित श्री राम दरबार मंदिर में गुरुवार को गोस्वामी तुलसीदास की 25वीं जयंती समारोह श्रद्धा...

बाँदा। शहर स्थित श्री राम दरबार मंदिर में गुरुवार को गोस्वामी तुलसीदास की 25वीं जयंती समारोह श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। यह आयोजन आदरणीय चंदिक्रा प्रसाद दीक्षित की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ, जिसमें स्थानीय मानस मर्मज्ञों, साहित्यकारों और कवियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
इस भव्य आयोजन में मानस मर्मज्ञ भगवती प्रसाद मिश्र, गया प्रसाद त्रिपाठी, श्रीमती छाया सिंह, ओमप्रकाश मसुरहा, डा. भानुप्रताप सिंह, ठाकुर प्रसाद शर्मा, पंछी आर.पी. तिवारी, केवल प्रसाद द्विवेदी, डा. रमेश कुमार त्रिपाठी, सुरेन्द्र सिंह, अजय कुमार शर्मा, राम प्रसाद वियोगी, श्रीमती अम्बे तिवारी, गोपाल साथी, राम भरोसे आज़ाद, अंजना, मिथलेश मिश्रा, सौरभ तिवारी, रीता गुप्ता, योगेश कुमार, आनंद किशोर गुप्ता, मंजुल, प्रकाश चंद्र सक्सेना और विनीत जैसे विशिष्ट जनों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का संचालन आर.सी. योगा ने कुशलतापूर्वक किया। कार्यक्रम में उपस्थित अन्य प्रमुख जनों में सुरेन्द्र निगम, अशोक श्रीवास्तव, भगवान दीन वर्मा, रामकृपाल गुप्ता, सुशील कुमार तिवारी, सुनील त्रिपाठी, संतोष करवरिया, निखिल सक्सेना, रोहन सिन्हा, नीरज त्रिपाठी, धीरज सैनी एवं मंदिर पुजारी सुशील कुमार पांडेय शामिल रहे।
तुलसी जयंती के संयोजक अशोक त्रिपाठी 'जीतू' ने सभी साहित्यकारों, कवियों और मानस मर्मज्ञों के प्रति आभार प्रकट किया। उन्होंने बताया कि सभी विद्वानों ने अपनी भावपूर्ण कविताओं, भजन और प्रवचनों के माध्यम से कार्यक्रम को आध्यात्मिक ऊर्जा प्रदान की और गोस्वामी तुलसीदास की वाणी के महत्व को उजागर किया।
कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण के साथ समापन हुआ।
What's Your Reaction?






