खुलेआम स्मैक बेच रहीे थी महिला, जानिये क्या हुआ

बबेरू पुलिस ने एक महिला को स्मैक बेचते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया और उसके कब्जे से 10 ग्राम अवैध स्मैक व 1 किलो..

खुलेआम स्मैक बेच रहीे थी महिला, जानिये क्या हुआ

बबेरू पुलिस ने एक महिला को स्मैक बेचते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया और उसके कब्जे से 10 ग्राम अवैध स्मैक व 1 किलो ग्राम पोस्ता  (ढोढा) बरामद किया है, जबकि उसका पति पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।

इस संबंध में जानकारी देते हुए क्षेत्राधिकारी बबेरू ने बताया कि बबेरू कोतवाली प्रभारी भास्कर मिश्रा दल बल के साथ गश्त पर थे।

इसी दौरान मुखबिर की सूचना प्राप्त हुई कि कस्बे के भूषण थोक गांधीनगर में एक महिला अवैध रूप से स्मैक बेचने का कारोबार करती है तथा उसका पति रामराज उसके कार्य में सहयोग करता है। पति पत्नी दोनों स्मैक बेच रहे हैं।

यह भी पढ़ें - कासगंज : चुनावी रंजिश के चलते हुई थी पूर्व प्रधान की हत्या

 इस सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्मैक बेच रही शांति देवी पत्नी राम राज यादव को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया, जबकि पति रामराज मौके का फायदा उठाकर चंपत हो गया।

क्षेत्राधिकारी ने बताया कि महिला के ऊपर नशीला पदार्थ बेचने के संबंध में बबेरू थाने में पांच मुकदमे पहले से पंजीकृत हैं। महिला की गिरफ्तारी में कोतवाली प्रभारी बबेरू के अलावा वरिष्ठ उप निरीक्षक सुनील कुमार सिंह, उपनिरीक्षक भूपेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल राजभर यादव धर्मेंद्र सिंह, उमेश, कंचन यादव, रेनू यादव कांस्टेबल शामिल रही।

यह भी पढ़ें - ईशा गुप्ता ने शेयर की अपनी बिकिनी फोटोज़, उड़ाई फैंस की नींद

हि.स

What's Your Reaction?

like
2
dislike
0
love
1
funny
0
angry
0
sad
0
wow
1