बांदा में ट्रेन से कटने जा रही थी महिला, बड़ी मशक्कत से रेलवेकर्मियों ने बचाई जान

दीपावली पर्व को लेकर पति से पोताई का सामान लाने को कहा तो उसने पत्नी की लात-घूंसों से पिटाई कर दी। इससे नाराज...

Oct 20, 2022 - 07:16
Nov 16, 2022 - 01:44
 0  1
बांदा में ट्रेन से कटने जा रही थी महिला, बड़ी मशक्कत से रेलवेकर्मियों ने बचाई जान

दीपावली पर्व को लेकर पति से पोताई का सामान लाने को कहा तो उसने पत्नी की लात-घूंसों से पिटाई कर दी। इससे नाराज पत्नी ने जहरीला पदार्थ खा लिया और ट्रेन से कटने के लिए रेलवे पटरी पर पहुंच गई। रेलवेकर्मियों ने देखा तो उसकी जान बचाई है। मटौंध थानाक्षेत्र के ग्राम वंशीपुरवा निवासी बृजलाल और 25 वर्षीय पत्नी सेवापति में बुधवार शाम विवाद हो गया। पति ने सेवापति की जमकर पिटाई कर दी।

यह भी पढ़ें - हमीरपुर : पिता ने किया रिश्ते को कलंकित, बेटी को बनाया हवस का शिकार

 पति के पीटने से नाराज होकर महिला ने पहले जहरीला पदार्थ खाया। इसके बाद रेलवे पटरी में जाकर खुदकुशी करने के लिए ट्रेन के आने का इंतजार करने लगी। इतने में रेलवेकर्मियों की नजर पड़ी तो तुरंत मौके पर पहुंचे। उसे पटरी से हटाकर समस्या जानी। इस बीच मालगाड़ी पटरी से गुजर गई। मायके से दुरेड़ी गांव निवासी उसकी मां रामश्री और परिजन पहुंचे। 

यह भी पढ़ें - देवांगना पहाड़ी चित्रकूट एयरपोर्ट से यह 19 सीटर विमान अब भरेंगे उडान, गुरुग्राम की कंपनी को मिला लाइसेंस

जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित महिला व उसकी मां ने बताया कि पति कोई काम नहीं करता है। उससे पुताई का सामान लाने के लिए कहा था। इसी बात पर नाराज होकर उसने पीटा है। इसके अलावा भी वह अक्सर उसे पीटकर प्रताड़ित करता है। जिससे परेशान होकर उसने यह कदम उठाया है। उसके एक बेटा व एक बेटी है। थाना निरीक्षक अर्जुन सिंह ने बताया कि अभी तक मायके पक्ष ने कोई तहरीर नहीं दी है। मामले की जांच कराई जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0