रक्षाबंधन पर पत्नी मायके जाने की जिद कर रही थी, पति ने उठाया खौफनाक कदम

जिले में रक्षाबंधन पर पत्नी के मायके जाने की जिद से परेशान पति ने पहले पत्नी और बच्चे को जहर खिला दिया फिर खुद भी खा लिया। तीनों की तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल लाया...

Aug 30, 2023 - 07:49
Aug 30, 2023 - 08:02
 0  1
रक्षाबंधन पर पत्नी मायके जाने की जिद कर रही थी, पति ने उठाया खौफनाक कदम

 छतरपुर जिले में रक्षाबंधन पर पत्नी के मायके जाने की जिद से परेशान पति ने पहले पत्नी और बच्चे को जहर खिला दिया फिर खुद भी खा लिया। तीनों की तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल लाया गया। हालांकि तीनों की हालत अब खतरे से बाहर बताई गई है। 

यह भी पढ़ें-अब छुट्टा नहीं घूम पाएंगे गोवंश, डीएम ने कसा शिकंजा, 61 हॉटस्पॉट चिन्हित

जानकारी के मुताबिक छतरपुर जिले के ग्राम ज्योराहा में रहने वाले 30 वर्षीय महेंद्र पेशे से किसान हैं। उनकी पत्नी रुचि (26) रक्षाबंधन पर्व पर अपने मायके ग्राम पठा जाना चाहती थी। पर किसी कारणवश महेंद्र के पिता श्रीराम ने बहू को मायके जाने से मना कर दिया। रुचि इस बात से नाराज थी और पति महेंद्र से लगातार जिद कर रही थी। 

यह भी पढ़ें-बांदा में बडी दुर्घटनाः कजलियां खोंटने गए 7 बच्चे यमुना नदी में बहे


इस पर परेशान महेंद्र ने बुधवार सुबह करीब दस बजे पत्नी रुचि और सात साल की पुत्री मानसी को जहरीला पदार्थ खिला दिया और बाद में खुद भी पाउडर गटक लिया। कुछ ही देर में तीनों की हालत बिगड़ने लगी। तीनों को तड़पता देख घरवाले तीनों को लेकर जिला अस्पताल आए। डॉ. जीतेंद्र सिंह ने बताया कि तीनों की हालत अब खतरे से बाहर है।

यह भी पढ़ें-बबेरू विधायक और सिटी मजिस्ट्रेट के बीच नोक झोंक,विधायक ने क्या कहा जानिये

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 1
Wow Wow 1