बांदा में दर्दनाक हादसा : कजलियां खोंटने गए 7 बच्चे यमुना नदी में बहे

जनपद बांदा में बुधवार को सवेरे पैलानी थाना क्षेत्र के सिंधन कला गांव के मजरा गुरगंवा में बड़ा हादसा हो गया। यहां यमुना नदी में कजलियां खोंटने गए सात बच्चे पैर फिसल जाने से यमुना ...

Aug 30, 2023 - 04:42
Aug 30, 2023 - 09:28
 0  5
बांदा में दर्दनाक हादसा : कजलियां खोंटने गए 7 बच्चे यमुना नदी में बहे

जनपद बांदा में बुधवार को सवेरे पैलानी थाना क्षेत्र के सिंधन कला गांव के मजरा गुरगंवा में बड़ा हादसा हो गया। यहां यमुना नदी में कजलियां खोंटने गए सात बच्चे पैर फिसल जाने से यमुना नदी में बह गए। किसी तरह से इनमें से तीन बच्चों को बचा लिया गया है जबकि चार बच्चों की डूब जाने से मौत हो गई। इस घटना से मृत बच्चों के परिजनों में कोहराम मच गया सभी का रो रो कर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें-बिना पैर काटे कैंसर पीड़ित मरीज का इस महिला डॉक्टर ने कर दिया सफल ऑपरेशन

घटना की खबर मिलते ही पूरे गांव में हड़कंप मच गया देखते ही देखते गांव के लोग यमुना नदी के किनारे जमा हो गए सूचना पाकर एसडीम एसपी को समेत भारी पोस्ट पहुंच गया है। नदी में बहे चार बच्चों को गोताखोरों की मदद से बाहर निकाल कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जिनको देखते ही डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया इनमें सूर्यांश (5)पुत्र लवलेश, पुष्पेंद्र (8)पुत्र दिनेश  निवासी अरबई जिला महोबा, राखी (19) पुत्री रामकृपाल, विजय लक्ष्मी (14) पुत्री राम विशाल शामिल है। वहीं विवेक (8)पुत्र रामशरण अभी तक नहीं मिल पाया जिसकी खोजबीन जारी है।

यह भी पढ़ें-अब छुट्टा नहीं घूम पाएंगे गोवंश, डीएम ने कसा शिकंजा, 61 हॉटस्पॉट चिन्हित

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आज सुबह से ही कजलियां खोटने के लिए यमुना नदी के किनारे भारी भीड़ थी तभी यह हादसा हुआ। बच्‍चों को डूबता देखकर नदी में मौजूद लोगों ने मनीष की 12 वर्षीय बेटी पावनी व रामऔतार की 11 वर्षीय बेटी आकांक्षा को समय रहते पानी से बाहर निकालकर बचा लिया। रामविशाल की 14 वर्षीय बेटी विजय लक्ष्मी व उसके फुफेरे भाई आठ वर्षीय पुष्पेंद्र पुत्र दिनेश निवासी ग्राम अरबई, गुरगवां के लवलेश के पांच वर्षीय पुत्र सूर्यांश व रामकृपाल की 19 वर्षीय पुत्री राखी को पानी से बाहर निकालने में देर हो गई जिसके कारण इनकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें-बांदाः बाइक और ट्रैक्टर से आमने-सामने हुई भिड़ंत, दो दोस्तों की मौत, दो घायल
घटना के बारे में जानकारी देते हुए एसडीएम पैलानी शशि भूषण मिश्रा ने बताया कि यहां आज कजलिया का त्यौहार मनाया जा रहा है। इसके लिए यमुना नदी किनारे सात आठ बच्चे जब कजरिया खोंट रहे थे। तभी एक बच्चे का पैर फिसल गया। जिसे बचाने के चक्कर में एक के बाद एक सभी नदी में बह गए। इनमें से दो बच्चों को बचा लिया गया था। चार बच्चों की डेड बॉडी मिल गई है जबकि एक की तलाश की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 2
Wow Wow 0