एक साल पहले वैवाहिक सूत्र में बंधे युवा दंपत्ति ने आखिर ऐसा क्यों किया ?

एक साल पहले वैवाहिक सूत्र में बंधे युवा दंपत्ति ने अज्ञात कारणों से अपने ही कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है...

Aug 25, 2020 - 18:27
Aug 25, 2020 - 19:22
 0  1
एक साल पहले वैवाहिक सूत्र में बंधे युवा दंपत्ति ने आखिर ऐसा क्यों किया ?

घटना तिंदवारी थाना क्षेत्र के बेंदा गांव में हुई। इसी गांव में रहने वाले संतोष (22) अपनी पत्नी आरती (20) के साथ कमरे में रस्सी के सहारे फांसी पर लटकता हुआ मिला। परिजनों के मुताबिक रात में सब कुछ सामान्य था, प्रतिदिन की तरह खाना खाने के बाद दोनों लोग अपने कमरे में सो गए थे। आज जब देर तक सो कर नहीं उठे तब चिंता हुई पहले तो दरवाजा खुलवाने की कोशिश की गई। जब अंदर से किसी तरह की आहट नहीं हुई तो दरवाजा तोड़ा गया। जहां दोनों पति पत्नी फांसी पर लटकते हुए मिले, इसके बाद तुरंत घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।

यह भी पढ़ें : अब चित्रकूट मंडल में साइबर अपराधियों की खैर नहीं

इस बारे में थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि इनकी एक साल पहले शादी हुई थी। आत्महत्या क्यों की गई इस बारे में परिवार के लोग कुछ भी नहीं बता सके। उन्होंने बताया कि दंपत्ति ने रात में किसी समय फांसी लगाकर आत्महत्या की है। शवों को पोस्टमार्टम में भेजने के बाद जांच की जा रही है कि आखिर दोनों ने किस कारण मौत को गले लगाया। बाद में पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

यह भी पढ़ें : मुम्बई और दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए जल्द चलेंगी अतिरिक्त ट्रेनें

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0