मौसम अपडेट : उत्तर प्रदेश के 15 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी 

 मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के 15 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। लखनऊ मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक उत्तर प्रदेश..

मौसम अपडेट : उत्तर प्रदेश के 15 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी 
फाइल फोटो

मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के 15 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। लखनऊ मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक उत्तर प्रदेश के ऊपर मानसूनी सिस्टम सक्रिय हो गए हैं। रविवार देर शाम तक कई जिलों में तेज बारिश की संभावना बनी है और इसका असर अगले दो से तीन दिन तक रहने वाला है।

यह भी पढ़ें - बुन्देलखण्ड में होती रहेगी बारिश, कानपुर में कमजोर हुआ मानसून

इस दौरान आसमान में बदली छाई रहेगी और हवा सामान्य से तेज चलेगी। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन (चक्रवातीय परिसंचरण) के प्रभाव के कारण उत्तर-पश्चिम और पश्चिम-मध्य, उत्तरी आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा तट पर एक कम दबाव का क्षेत्र बन गया है।

मानसून ट्रफ लाइन अमृतसर, अंबाला, दिल्ली, ग्वालियर, सतना, उत्तर-पश्चिम और उससे सटे पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी पर बने निम्न दबाव के मध्य से होते हुए दक्षिण-पूर्व की ओर पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी की ओर जा रही है। एक ट्रफ लाइन कर्नाटक तट से केरल तट तक फैली हुई है।

यह भी पढ़ें -  यूपी : जमकर बरस रहे बादल, आसमान में छाये बादलों से अभी और होने के आसार

अगले 24 घंटे के दौरान, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, तटीय कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार के कुछ हिस्सों, अरुणाचल प्रदेश, ओडिशा के कुछ हिस्सों, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश संभव है।

मानसून ( monsoon ), rains in up

उत्तर प्रदेश में मानसून पश्चिमी से लेकर अवध क्षेत्र तक सक्रिय है। मेरठ, गौतम बुद्ध नगर, बरेली, पीलीभीत, हाथरस, आगरा, मैनपुरी, लखनऊ, कानपुर, कानपुर (देहात), फुर्सतगंज, फतेहपुर, प्रयागराज, झांसी, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बहराइच, लखनऊ औऱ मऊ के साथ ही बलिया और वाराणसी में भी बारिश जैसा मौसम बना हुआ है।

यह भी पढ़ें - बंगाल की खाड़ी में बन रहा निम्न दबाव का क्षेत्र, प्रदेश में फिर सक्रिय होगा मानसून

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
1
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0