बुंदेलखंड को पृथक राज्य बनाने के लिए एकजुट होना होगा - राजा बुंदेला

बुंदेलखंड को पृथक राज्य बनाने को लेकर विगत कई वर्षों से प्रयास किया जा रहा है। कई दिग्गज नेता इसको लेकर ऐलान...

Aug 27, 2024 - 07:11
Aug 27, 2024 - 07:12
 0  3
बुंदेलखंड को पृथक राज्य बनाने के लिए एकजुट होना होगा - राजा बुंदेला

जालौन। बुंदेलखंड को पृथक राज्य बनाने को लेकर विगत कई वर्षों से प्रयास किया जा रहा है। कई दिग्गज नेता इसको लेकर ऐलान भी कर चुके हैं। इसी विभाजन को लेकर अब बुंदेलखंड विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष व फिल्म जगत के प्रसिद्ध कलाकार राजा बुंदेला ने अभियान शुरू कर दिया है। बुंदेलखंड पृथक राज अभियान को लेकर वह जालौन के मुख्यालय उरई पहुंचे जहां पर उन्होंने कार्यक्रम में हिस्सा लेते हुए लोगों को संबोधित किया।

शहर के विनायक एकेडमी में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने के दौरान राजा बुंदेला ने कहा कि वर्तमान में देश के नेतृत्व को भी सत्ता के गलियारों में बुंदेलखंड को पृथक राज्य बनाने की आहट सुनाई देने लगी है। उन्होंने कहा कि यहां से बड़े स्तर पर रोजगार के लिए लोगों का पलायन होता है और अलग राज्य बनाकर पलायन कर रहे श्रमिकों को हमे रोकना होगा। बुंदेला ने कहा कि बुंदेलखंड की सांस्कृतिक धरोहर, विरासत और परंपराओं को पर्यटन मानचित्र में विशेष स्थान दिलाना होगा। उन्होंने कहा, हमें पलायन कर रहे श्रमिकों और प्रतिभाओं को रोककर उनका उपयोग अपने क्षेत्र में ही करना होगा। जिससे बुंदेलखंड का विकास हो सके। राजा बुंदेला की इन मांगों ने एक बार फिर से बुंदेलखंड राज्य के समर्थन में एक नई ऊर्जा भर दी है। स्थानीय जनता में उम्मीदें जाग गई हैं। लोग उनके इस अभियान में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।

हिन्दुस्थान समाचार

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0