बांदा में केन नदी का जलस्तर घटा, यमुना में बढ़ोतरी जारी, बाढ़ का खतरा फिलहाल नहीं

जनपद में लगातार हो रही बारिश के बीच नदियों के जलस्तर पर प्रशासन लगातार नजर बनाए हुए है। शुक्रवार दोपहर 12 बजे जारी बाढ़ नियंत्रण कक्ष...

Aug 7, 2026 - 13:08
Aug 7, 2026 - 13:13
 0  9
बांदा में केन नदी का जलस्तर घटा, यमुना में बढ़ोतरी जारी, बाढ़ का खतरा फिलहाल नहीं

बांदा। जनपद में लगातार हो रही बारिश के बीच नदियों के जलस्तर पर प्रशासन लगातार नजर बनाए हुए है। शुक्रवार दोपहर 12 बजे जारी बाढ़ नियंत्रण कक्ष की रिपोर्ट के अनुसार केन नदी का जलस्तर घट रहा है, जबकि यमुना नदी का जलस्तर बढ़ रहा है। हालांकि दोनों नदियां अभी अपने चेतावनी और खतरे के निशान से काफी नीचे हैं, जिससे फिलहाल बाढ़ जैसी स्थिति नहीं है।

भूरागढ़ गेज स्टेशन पर केन नदी का जलस्तर 93.64 मीटर दर्ज किया गया, जो लगातार घटने की प्रवृत्ति में है। केन नदी का चेतावनी स्तर 103.00 मीटर, खतरे का स्तर 104.00 मीटर तथा उच्चतम बाढ़ स्तर (एचएफएल) 113.29 मीटर निर्धारित है।

वहीं चिल्लाघाट गेज स्टेशन पर यमुना नदी का जलस्तर 86.10 मीटर रिकॉर्ड किया गया, जो बढ़ने की प्रवृत्ति में है। यमुना नदी का चेतावनी स्तर 99.00 मीटर, खतरे का स्तर 100.00 मीटर तथा उच्चतम बाढ़ स्तर 105.16 मीटर निर्धारित है।

प्रशासन ने बताया कि दोनों नदियों के जलस्तर की लगातार निगरानी की जा रही है। नदी किनारे रहने वाले लोगों से सतर्क रहने तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है। साथ ही किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए संबंधित विभागों को अलर्ट मोड पर रखा गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0