श्री राम जन्म भूमि न्यास के अध्यक्ष वेदांती का बड़ा बयान-मुस्लिमों का अल्पसंख्यक का दर्जा समाप्त होना चाहिए

श्री राम जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष राम विलास वेदांती ने मुसलमानों के खिलाफ बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि...

Oct 15, 2022 - 08:48
Oct 15, 2022 - 09:05
 0  6
श्री राम जन्म भूमि न्यास के अध्यक्ष  वेदांती का बड़ा बयान-मुस्लिमों का अल्पसंख्यक का दर्जा समाप्त होना चाहिए

श्री राम जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष राम विलास वेदांती ने मुसलमानों के खिलाफ बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि मुसलमानों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। यह देश के लिए खतरे की घंटी है, इसलिए इनका अल्पसंख्यक का दर्जा समाप्त होना चाहिए। शहर की सिविल लाइन मोहल्ले में अपने रिश्तेदार राजीव द्विवेदी के आवास में आए श्री वेदांती ने शनिवार को पत्रकारों से रूबरू होकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तारीफों की  झड़ी लगा दी। 

यह भी पढ़ें - महोबा भिंड उरई रेलवे लाइन पर बन सकते हैं यह 3 जंक्शन सहित 16 रेलवे स्टेशन

इसके बाद मुसलमानों को टारगेट करते हुए उन्होंने कहा कि जिस तरह से देश में मुसलमानों की संख्या में वृद्धि हो रही है। वह देश के लिए खतरे की घंटी है।  केरल में पहले मुसलमान अल्पसंख्यक था लेकिन अब बहुसंख्यक हो गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भी मुस्लिम वर्ग की संख्या में तेजी से वृद्धि हो रही है। आने वाले 10 वर्षों में मुसलमान हिंदू से ज्यादा हो जाएंगे। 

यह भी पढ़ें - देवांगना पहाड़ी चित्रकूट एयरपोर्ट से यह 19 सीटर विमान अब भरेंगे उडान, गुरुग्राम की कंपनी को मिला लाइसेंस

इस समय देश में 20 प्रतिशत से अधिक मुसलमान है इसलिए मुसलमानों का अल्पसंख्यक दर्जा खत्म हो जाना चाहिए।एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि ज्ञानवापी मंदिर को तोड़कर औरंगजेब ने मस्जिद का निर्माण कराया। यह बात इतिहास में प्रमाणित हो चुकी है। ऐसी स्थिति में सरकार को कानून बनाकर ज्ञानवापी  मंदिर बना देना चाहिए।

 उन्होंने प्रधानमंत्री की नरेंद्र मोदी के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके कार्यकाल मे ही कश्मीर में धारा 370 हटाया गया और 9 नवंबर 1919 को राम जन्मभूमि का निर्णय आया। इसके बाद 5 अगस्त 2020 को मोदीजी ने भूमि पूजन कर मंदिर निर्माण के लिए शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी 2024 में 400 से अधिक सीटें जीत कर केन्द्र में सरकार बनाएगी और 2024 में ही कांग्रेस मुक्त भारत बन जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0