उत्तर प्रदेश परिवहन छठ पर्व पर चलाएगा 2563 अतिरिक्त बसें

उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (रोडवेज) छठ पर्व पर पूर्वांचल से लेकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश तक..

उत्तर प्रदेश परिवहन छठ पर्व पर चलाएगा 2563 अतिरिक्त बसें
रोडवेज बसें

लखनऊ, उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (रोडवेज) छठ पर्व पर पूर्वांचल से लेकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश तक 2563 अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा। इस सम्बंध में दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें - सोशल मीडिया पर हिट हुआ अपराध के विरुद्ध 'योगी मॉडल'

परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक (एमडी) संजय कुमार ने छठ पर्व को देखते हुए गुरुवार को प्रदेश के सभी क्षेत्रीय प्रबंधकों को बस अड्डों पर यात्रियों की सुविधाओं के बाबत तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के आगरा, मेरठ, सहारनपुर, अलीगढ़, बरेली, गोरखपुर, दिल्ली से गोरखपुर, बलिया, वाराणसी, प्रयागराज तक के लिए 2563 अतिरिक्त बसें यात्रियों के लिए उपलब्ध रहेंगी। लखनऊ व कानपुर से विशेष रूप से पूर्वांचल के लिए अधिक से अधिक बसें चलाई जाएंगी।

प्रबंध निदेशक ने बताया कि परिवहन निगम का प्रयास रहेगा कि जो भी पूर्वांचल के लोग पश्चिमी उत्तर प्रदेश और दिल्ली से छठ पर्व पर अपने घरों को आए हैं, इनको समुचित यात्रा की सुविधा दिलाई जाए। उन्होंने बताया कि परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने त्योहार के दौरान यात्रियों को परिवहन सम्बंधी कठिनाई नहीं आने देने का निर्देश दिया है। 

परिवहन निगम कर्मियों के लिए प्रोत्साहन योजना 31 अक्टूबर तक जारी रहेगी। यात्री परिवहन निगम की हेल्पलाइन 18001802877 और कंट्रोल रूम नम्बर 9415049606 पर बसों की जानकारी हासिल कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें - महोबा में रेलवे क्रॉसिंग का फाटक बंद कर गेटमैन पटरियों पर लाल झंडा लगाकर सो गया,जानिये कैसे टला हादसा

यह भी पढ़ें - बांदा को मिली दो नई बसों की सौगात, जलशक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने झंडी दिखाकर किया रवाना


हिस

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0