UP Police ने ट्वीटर पर शेयर किया रोड पर अजीबों ग़रीब स्टंट कर रहे लोगों का वीडियो, देखिये यहाँ
वीडियो में क्या खास है ये जानने के लिए तो आपको पूरा वीडियो नीचे देखना...

सड़क सुरक्षा अभियान को लेकर यूपी पुलिस की तरफ से एक वीडियो ट्वीट किया गया है। ये वीडियों बॉलीवुड फिल्म धूम से लिया गया है। वीडियो में क्या खास है ये जानने के लिए तो आपको पूरा वीडियो देखना पड़ेगा।
यह भी पढ़ें - उत्तर प्रदेश सरकार ने कोरोना पर जारी की नई गाइड लाइन, देखें यहाँ
उत्तर प्रदेश में सड़क सुरक्षा अभियान चलाया जा रहा है। सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए 21 जनवरी से शुरू हुआ ये अभियान महीने भर तक चला।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में इस अभियान का शुभारंभ करते हुए कहा था कि प्रदेश के सभी जिलों में इसके कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने इसके लिए परिवहन विभाग और गृह विभाग के अधिकारियों को धन्यवाद भी कहा था।
यह भी पढ़ें - उप्र पंचायत चुनाव : आरक्षण को लेकर जारी हुआ नया शासनादेश
सुरक्षा अभियान को लेकर यूपी पुलिस की तरफ सेकई वीडियोज़ ट्वीट किये गए और अब उप पुलिस की तरफ से फिर एक नया वीडियो सामने आ रहा है जिसमे वीडियो को फिल्म धूम से कनेक्ट करके उसका रिक्रिएशन किया गया है। वीडियो के साथ ये भी लिखा है कि Dhoom or Doomed ? वीडियो में अजीबो गरीबो स्टंट कर रहे लोगो को उप पुलिस पकड़ कर पुलिस कहती है इट्स डैफिनेटली ए क्राइम एंड वे स्टोल दा शो
Dhoom or Doomed ?#RoadSafety #DriveSafe #StaySafe pic.twitter.com/mp3RlJcsNn — UP POLICE (@Uppolice) March 18, 2021
जागरूक करने के लिए शुरू किया गया अभियान
सीएम योगी ने कहा था कि ''बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाना गंभीर दुर्घटना का कारण बन जाता है। इन सबके प्रति जागरूक करना और नियमों के लिए प्रेरित करने के लिए ये अभियान शुरू किया गया है। उन्होंने कहा था कि, नशे में गाड़ी चलाना खतरनाक है, लेकिन फिर भी लोग नशे में गाड़ी चलाते हैं। इसको लेकर लगातार अभियान चल रहा है।
इस अभियान को लेकर यूपी पुलिस आम जान के लिए क्रिएटिव अंदाज़ में सन्देश लाती रहती है। हमने आपको पहले भी बताया था की यूपी पुलिस इन दिनों ट्विटर पर बड़े ही क्रिएटिव और फनी वीडियो अपडेट करती रहती है। उप पुलिस का ये वीडियो भी काफी मजेदार है और लोग इसे काफी पसंद भी कर रहे है।
What's Your Reaction?






