महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती पर DFCCIL में विशेष कार्यक्रम आयोजित

DFCCIL के कॉर्पोरेट कार्यालय, नोएडा के राजभाषा विभाग द्वारा महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया...

Apr 12, 2026 - 15:24
Apr 12, 2026 - 15:32
 0  10
महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती पर DFCCIL में विशेष कार्यक्रम आयोजित

शिवम निगम की रचना ‘हमाओ बुंदेलखंड’ ने बटोरी वाहवाही

नोएडा। DFCCIL के कॉर्पोरेट कार्यालय, नोएडा के राजभाषा विभाग द्वारा महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उनके जीवन संघर्ष, महिला शिक्षा और सामाजिक उत्थान में योगदान पर विस्तार से चर्चा की गई।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. संतोष पटेल, सहायक कुल सचिव, दिल्ली कौशल एवं उद्यमिता विश्वविद्यालय, नई दिल्ली ने महात्मा फुले के सामाजिक योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षा के माध्यम से समाज में समानता स्थापित करने का उनका प्रयास आज भी प्रेरणादायी है।

कार्यक्रम के दौरान कॉर्पोरेट कार्यालय के कार्मिकों ने बंगाली, तमिल, पंजाबी एवं बुंदेली सहित विभिन्न भारतीय भाषाओं में काव्य पाठ प्रस्तुत किया, जिससे भारतीय भाषाई विविधता की झलक देखने को मिली। इसी क्रम में शिवम निगम, सोशल मीडिया प्रबंधक, डीएफसीसीआईएल ने बुंदेलखंड क्षेत्र पर आधारित अपनी स्वरचित रचना “हमाओ बुंदेलखंड” प्रस्तुत की, जिसे उपस्थित सभी लोगों ने सराहा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य राजभाषा अधिकारी रणविजय ने की। उन्होंने प्रतिभागियों को सम्मानित करते हुए राजभाषा और भारतीय भाषाओं के संवर्धन पर जोर दिया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ कार्यकारी (राजभाषा) मोहम्मद गौहर हुसैन ने किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्मिकों ने सहभागिता कर इसे सफल बनाया।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0